पालतू कुत्ते के लिए लड़कियों ने तोड़ा लॉकडाउन, पुलिस ने रोका तो जमकर मचाया हंगामा

एक कार में तीन लड़कियां अपने पालतू कुत्ते के साथ निकली थीं लेकिन जब रास्ते में पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से भिड़ गईं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 22 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

  • लखनऊ में लड़कियों ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन
  • पालतू कुत्ते के लिए पुलिस से भी भिड़ गई थीं लड़कियां

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. हालांकि देश में हर रोज लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले भी देखे जा रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश में पालतू कुत्ते के लिए लॉकडाउन तोड़ते हुए लड़कियां पुलिस से भी भिड़ गईं.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है. जहां लोहिया पथ पर आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. एक प्राइवेट कार में तीन लड़कियां अपने पालतू कुत्ते के साथ निकली थीं लेकिन जब रास्ते में पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से भिड़ गईं. गाड़ी पर भारतीय जनता पार्टी का झंड़ा भी लगा था.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

पुलिस के रोकने के बाद रास्ते में ही जमकर ड्रामा हुआ. पुलिस वालों के साथ लड़कियों की कहासुनी हुई और लॉकडाउन तोड़ने के बावजूद लड़कियां पुलिस वालों से भिड़ी रहीं.

दरअसल, पुलिसकर्मियों ने एक कार में तीन लड़कियों को देखा तो उन्हें रोका लेकिन 1090 चौराहे के नाके पर वह नहीं रुकीं और तेजी से बढ़ गईं. आगे के नाके पर वायरलेस मैसेज आने पर उन्हें रोक लिया गया. वहां पुलिस ने रोककर उनसे पास मांगे.

Advertisement

कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें

वहीं एक गाड़ी में 3 लोगों के मौजूद होने का कारण पूछा तो लड़कियां बिफर पड़ीं. लड़कियों ने बताया कि उनका कुत्ता बीमार है और वह उसे डॉक्टर को दिखाने ले गई थीं. हालांकि पुलिस ने जब पूछा कि तीन लड़कियों को एक गाड़ी में जाने की क्या जरूरत थी? जांच में पुलिस ने पाया कि न तो गाड़ी का पास है और न ही किसी लड़की के पास कोई व्यक्तिगत पास है.

रोने लगीं लड़कियां

ऐसे में पुलिस ने गाड़ी का चालान करने की कोशिश की तो लड़कियों ने जमकर हंगामा मचाया. वहीं आजतक की टीम को कार में मौजूद एक लड़की ने बताया कि उनका डॉगी बीमार है और अगर वह नहीं लेकर जाती तो वह मर जाता. हालांकि पुलिस लगातार उनसे पूछती रही कि वे तीन लोग क्यों निकले और लड़कियां भी डॉक्टर का पर्चा दिखाती रहीं और ज्यादा बात बढ़ने पर रोने भी लगीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement