CISF कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी

चेन्नई के हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अभी तक कॉन्स्टेबल की आत्महत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
कॉन्स्टेबल की आत्महत्या का कारण अभी तक साफ नहीं है कॉन्स्टेबल की आत्महत्या का कारण अभी तक साफ नहीं है

परवेज़ सागर

  • चेन्नई,
  • 29 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

चेन्नई के हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अभी तक कॉन्स्टेबल की आत्महत्या की वजह साफ नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चेन्नई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बोलक राजवंशी यहां हवाई अड्डे के सुरक्षा दल में तैनात था. गुरुवार को अचानक उसने एअरपोर्ट पर ही अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज़ सुनकर दूसरे सीआईएसएफ जवान उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक क्यों उठाया, इसकी वजह नहीं पता चल पाई है. पुलिस उसके साथियों और परिवार वालों से बात करके किसी नतीजे पर पहुंचना चाहती है. फिलहाल, कांस्टेबल की लाश को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले भेज दिया गया है.

इनपुट- भाषा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement