दिल्ली सरकार और ACB चीफ में टकराव बढ़ा, मीणा के खिलाफ CVC को चार्जशीट

दिल्ली सरकार और एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में खींचतान जारी है. ताजा मामला पर्दे घोटाले का है. दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री ने एसीबी चीफ मुकेश मीणा के खिलाफ सीवीसी को चार्जशीट भेजी है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

दिल्ली सरकार और एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) में खींचतान जारी है. ताजा मामला पर्दे घोटाले का है. दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री ने एसीबी चीफ मुकेश मीणा के खिलाफ सीवीसी को चार्जशीट भेजी है.

मीणा पर ये आरोप
मीणा पर आरोप हैं कि 14 लाख रुपये के फर्जी बिल बनवाकर पर्दों की खरीद दिखाई. यह 2005 की है, जब वह पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रमुख हुआ करते थे.

Advertisement

मीणा पर दबाव बढ़ा
सीएनजी फिटनेस घोटाले की जांच कर रहे जस्टिस अग्रवाल आयोग ने मीणा के पेश न होने पर तीन दिन पहले ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. ताजा चार्जशीट के बाद उन पर दबाव बढ़ गया है.

जून में हुई थी शिकायत
जून में ही एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखित शिकायत दी थी. इसमें आरोप लगाया था कि मीणा ने पर्दों की खरीद के फर्जी बिल बनवाने के लिए कुछ निजी कंपनियों से सांठगांठ कर रखी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement