सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से बताया जा रहा था कि सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) की आंसर की 21 दिसंबर को शाम 6 से 8 बजे की बीच जारी कर दी जाएगी, लेकिन बोर्ड ने अभी तक आंसर की जारी नहीं की है.
बता दें, सीटेट की परीक्षा का आयोजन 2 साल बाद 9 दिसंबर को हुआ था. इस परीक्षा में करीब 17 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. जिसमें 12 लाख से ज्यादा पुरुष, 9 लाख से ज्याद महिलाएं, 199 ट्रांसजेंडर और 33,107 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल थे. यह परीक्षा देश के 92 शहरों में 2296 परीक्षा सेंटर में 3208 निरीक्षकों और 730 अधिकारियों की देखरेख में आयोजित की गई थी. बता दें, करीब 10 दिन पहले सीटेट के निदेशक अनुराग त्रिपाठी ने कहा, "आंसर की किस तारीख को जारी की जाएगी, ये तय नहीं किया गया है, लेकिन बोर्ड जल्द से जल्द आंसरी की जारी कर देगा".
CBSE 12th Date Sheet: जानें- कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?
फिलहाल अभी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर आंसर की से संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. साथ ही वेबसाइट भी ठीक से नहीं चल रही है. ऐसे में ये बता पाना मुश्किल है कि आंसर की कब तक जारी होगी. इसी के साथ सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होगा उनकी मार्कशीट उनके डिजिटल लॉकर अकाउंट में जारी की जाएगी. बता दें, डिजीलॉकर अपने प्रमाणपत्रों को रखने का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इस पर अकांउट बनाकर या एप डाउनलोड कर अपने प्रमाणपत्र इस पर रखे जा सकते हैं. सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा के अंकपत्र इस पर देना शुरू कर दिया है.
CTET 2018: ऐसा था परीक्षा का पूरा सेलेबस, इतने नंबर का था हर सवाल
इस परीक्षा में पास होने के लिए 60 प्रतिशत अंक लाने जरूरी है. इसी के साथ आरक्षित उम्मीदवारों को अंकों में 5% प्रतिशत की छूट दी गई है. एससी/ एसटी/ ओबीसी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को इसमें 5 नंबर की छूट दी गई है. सीटेट परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद ये सर्टिफिकेट 7 सालों के लिए मान्य होगा. जो उम्मीदवार सीटेट की परीक्षा पास कर लेंगे उनका सर्टिफिकेट 7 साल के लिए मान्य होगा.
aajtak.in