प्रदूषण की मार के बीच अब ऑनलाइन खरीद सकते हैं 'स्वच्छ हवा'

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई कड़े कदम उठाए जाने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली की हवा में जहर घुलने के बाद जहां मास्क की बिक्री में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, आप चाहें तो अब स्वच्छ हवा ऑनलाइन खरीद सकते हैं. वो भी बहुत ही कम कीमत में.

Advertisement
चीन में बड़े स्तर पर चल रहा है स्वच्छ हवा बेचने का कारोबार चीन में बड़े स्तर पर चल रहा है स्वच्छ हवा बेचने का कारोबार

विकास जोशी

  • ,
  • 08 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से कई कड़े कदम उठाए जाने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली की हवा में जहर घुलने के बाद जहां मास्क की बिक्री में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, आप चाहें तो अब स्वच्छ हवा ऑनलाइन खरीद सकते हैं. वो भी बहुत ही कम कीमत में.

Advertisement

बढ़ रहा स्वच्छ हवा बेचने का कारोबार

बढ़ते स्तर से भले ही आम लोग परेशान हों, लेकिन कुछ लोगों ने इससे अपना नया कारोबार खड़ा कर दिया है. कई ऐसी कंपनियां हैं, जो अब स्वच्छ हवा बेचने लगी हैं. चीन में पल रहा यह कारोबार अब भारत भी पहुंच गया है.

भारत में यहां मिल रही स्वच्छ हवा

भारत में कनाडा की कंपनी स्वच्छ हवा बेचने का कारोबार कर रही है. अमेजन पर आप आसानी से 8 लीटर विटैलिटी एयर की बोतल ले सकते हैं. ये आपको करीब 1200 रुपये की पड़ेगी. स्वच्छ हवा बेचने का कारोबार चीन के बीजिंग से शुरू हुआ था और अब यह चीन, भारत के अलावा अफगानिस्तान और ईरान में भी फल-फूल रहा है. स्वच्छ हवा बेचने के इस कारोबार में कनाडा और स्विट्जरलैंड के कुछ लोग जुड़े हुए हैं.

Advertisement

ये कंपनियां बेचती हैं हवा

कंपनी प्रदूषण के बूते अच्छी कमाई कर रही हैं. सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक विटैलिटी एयर ने दावा किया है कि उसकी स्वच्छ हवा की बोतलों की चीन में मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है. सीएनएन के मुताबिक विटैलिटी एयर कई छोटे-बड़े कनस्तरों में साफ हवा भरती है और इसे 14 से 20 डॉलर में बेचती है.

पहाड़ों से जार में कैद की जाती है हवा

ब्रिटेन की दी वैट्स फैमिली ताजी हवा का एक जार 80 पाउंड में बेचती है. दी वेट्स का दावा है कि वह स्विट्जरलैंड के दूरदराज इलाकों से हवा को जार में भरते हैं और फिर उसे चीन समेत अन्य जगहों पर बेचते हैं. इस काम के लिए वह अल सुबह ही सुदूर पहाडि़यों पर पहुंच जाते हैं.

बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा इनका कारोबार

दिल्ली में जिस रफ्तार से हवा प्रदूषित होती जा रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक दिन ऑनलाइन स्वच्छ हवा खरीदने का कारोबार काफी ज्यादा फल-फूल सकता है. इन कंपनियों का दावा है क‍ि वह इन जार में स्वच्छ हवा भरकर लाते हैं और लोगों को प्रदूषित सांस लेने से बचाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement