देश की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अनुष्का शर्मा, इसलिए मिली जगह

फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का शर्मा क्लॉथिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं. इसके साथ वह एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं.

Advertisement
अनुष्का शर्मा (फोटो- Instagram) अनुष्का शर्मा (फोटो- Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन ने 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी कर दी है. सबसे खास बात है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा को भी जगह दी गई  है. अनुष्का शर्मा एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी हैं. अनुष्का शर्मा को फॉर्च्यून लिस्ट में 39वें स्थान पर रखा गया है.

इसकी घोषणा करते हुए फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का शर्मा क्लॉथिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं. इसके साथ वह एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं.

Advertisement

इसके साथ उन्होंने लिखा, अनुष्का शर्मा ने 25 साल की उम्र में क्लीन स्लेट फिल्म्स को स्थापित किया. इसके अलावा उन्होंने तीन कम बजट की फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया था. इसमें एनएच10, फिल्लौरी और परी जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसके साथ अनुष्का शर्मा, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं.

2018 में अनुष्का शर्मा के बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो गए थे. इससे पहले अनुष्का शर्मा फिल्म जीरो में दिखी थीं. उन्होंने यहां शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. अनुष्का शर्मा ने रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री की थी. यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा फिल्म पीके में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा ने काम किया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement