जिसका था अरिजीत को डर वही हुआ, ये सिंगर 'सुल्तान' में अब गाएंगे गाना

सलमान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के लिए जो गाया पहले अरिजीत ने गाया था वो अब राहत फतेह अली खान सलमान के लिए गाएंगे.

Advertisement
अरिजीत सिंह और सलमान खान अरिजीत सिंह और सलमान खान

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

सल्लू भाई से पंगा लेना ऐसा है जैसे शेर के मुंह में हाथ डालना. अरिजीत सिं‍ह को जिसका डर था वही हुआ. सलमान और अरिजीत के बीच अभी भी खींचतान जारी है. खबरों की मानें तो सलमान की आने वाली फिल्म 'सुल्तान' के लिए जो गाया पहले अरिजीत ने गाया था वो अब राहत फतेह अली खान सलमान के लिए गाएंगे.

Advertisement

हाल ही में राहत ने गाना पिछले हफ्ते फिर से रिकॉर्ड किया. अरिजीत ने महीनों पहले यह गाना गाया था मगर सलमान के कहने पर निर्माताओं ने उसे फिल्म में नहीं रखा. सलमान एक अवॉर्ड फंक्शन में अरिजीत द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज थे.

उसके बाद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लेटर लिखकर से माफी मांगते हुए कहा था कि वो उनका गाना फिल्म से ना हटवाएं. उन्होंने कहा था कि वो और उनका परिवार सलमान के फैन हैं और हमेशा रहेंगे. बाद में अरिजीत ने कहा था कि मुझे उम्मीद है एक दिन सलमान मुझे माफ कर देंगे.

मामला ये था कि ने गिल्ड अवॉर्ड को होस्ट किया था और अरिजीत जब अवॉर्ड लेने आए तो दोनों के बीच में मजाकिया बहस हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement