शाह आयोग की आंतरिक रिपोर्ट से कटेंगे बहुतों को टिकट

अलोकप्रिय मौजूदा उम्मीदवारों के टिकट कटेंगे और बुजुर्ग तथा पराजित उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.

Advertisement
अमित शाह ने सुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी अमित शाह ने सुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

संध्या द्विवेदी / मंजीत ठाकुर

  • ,
  • 23 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

लोकसभा चुनावों को अभी भले ही साल भर है, लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही काम शुरू कर दिया है. पार्टी के 6, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित चमचमाते मुख्यालय में सत्ता विरोधी रुझान का मुकाबला करने के लिए तैयार की गई शाह आयोग की आंतरिक रिपोर्ट को लेकर चर्चा है.

रिपोर्ट में लोकसभा की उन 152 सीटों का मूल्यांकन किया गया है, जहां पार्टी ने या तो जीत दर्ज की थी या फिर दूसरे नंबर पर रही थी. बताया जाता है कि सर्वे में टिकट वितरण में भारी बदलाव की जरूरत बताई गई है, मसलन अलोकप्रिय मौजूदा उम्मीदवारों के टिकट काटे जा सकते हैं और बुजुर्ग तथा पराजित उम्मीदवारों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा.

Advertisement

पार्टी के भीतर इससे टिकट के नए आकांक्षियों में उत्साह है. पुराने लोगों की विदाई यानी नए लोगों का स्वागत.

***

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement