पाकिस्तानी गायिका नाजिया हसन के जीवन पर बनने वाली फिल्म में नहीं होंगी आलिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बात से इंकार कर दिया है कि वह पाकिस्तानी गायिका नाजिया हसन के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम कर रही हैं.

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

दीपिका शर्मा / IANS / BHASHA

  • मुंबई,
  • 15 अक्टूबर 2015,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बात से इंकार कर दिया है कि वह पाकिस्तानी गायिका नाजिया हसन के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम कर रही हैं.

कभी एक बार आलिया ने इच्छा जताई थी कि वह बड़े पर्दे पर गायिका की भूमिका अदा करना चाहती हैं. अपनी आने वाली फिल्म 'शानदार' के प्रमोशन के मौके पर आलिया ने कहा , 'मैं नाजिया पर फिल्म नहीं कर रही हूं. मुझसे एक बार पूछा गया था कि यदि आपको किसी के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करना हो तो आप किस पर वह फिल्म करेंगी तब मैंने नाजिया का नाम सुझाया था. मुझे कहानी और विषय दिलचस्प लगे.'

Advertisement

उन्होंने यह बात अपनी फिल्म शानदार के नए गाने 'रायता फैल गया' के लॉन्च के मौके पर कही. शानदार का निर्देशन विकास बहल ने किया है. इस फिल्म में पंकज कपूर, शाहिद कपूर और सना कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं. फिल्म के निर्माता करन जौहर हैं और यह 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement