बुलगारिया में 'शिवाय' की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे अजय

बुल्गारिया में फिल्म 'श‍िवाय' की श‍ूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया. उस वक्त अजय कार के बोनट पर बैठकर एक स्टंट करने वाले थे.

Advertisement
अजय देवगन अजय देवगन

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

दशकों पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' में दो मोटरसाइकल पर स्प्लिट स्टंट करते हुए इंडस्ट्री के बेस्ट एक्शन हीरो की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया था. उसके बाद भी कई ऐसी फिल्में आई हैं जिनमें अजय ने तमाम डेयरडेविल एक्ट्स किए हैं.

गौरतलब है कि अपने अधिकतर स्टंट्स खुद ही करते हैं. लेकिन हाल ही में अपनी के दौरान अजय एक बड़े हादसे से बाल-बाल बचे.

Advertisement

की एक भीड़ भरी सड़क पर हो रही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय एक कार के बोनट पर सवार थे. फिल्म के इस एक्शन सीन में कई कारें एक के पीछे एक तेज रफ्तार से दौड़ रही थीं. फिल्म की यूनिट ने बाकी ट्रैफिक को रोक हुआ था. लेकिन अचानक एक कार कहीं से बीच में आ गई और उस कार से जा टकराई जिस पर अजय सवार थे.

एक सूत्र के अनुसार वो काफी तगड़ा एक्सीडेंट था. लेकिन एक क्रू मेंबर ने तुरंत को बचा लिया. अजय जिस कार के बोनट पर बैठे थे, वो तो बुरी तरह टूट गई लेकिन अजय सही सलामत लौट आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement