एयरबस ग्रुप ने आशीष सर्राफ को नियुक्त किया 'मेक इन इंडिया' ऑफिसर

मेक इन इंडिया को सशक्त बनाने के लिए कंपनियों ने अब 'मेक इन इंडिया' के लिए अलग से ऑफिसर नियुक्त करने शुरू कर दिए है. इसी क्रम में एयरबस ग्रुप ने आशीष सर्राफ को उद्योग विकास, रणनीतिक साझेदारी और ऑफसेट सेक्शन का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है.

Advertisement
प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी मिशन 'मेक इन इंडिया' प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी मिशन 'मेक इन इंडिया'

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 12 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी मिशन मेक इन इंडिया की पूरी दुनिया में चर्चा है. इस योजना को और भी ज्यादा सशक्त बनाने के लिए कंपनियों ने अब 'मेक इन इंडिया' के लिए अलग से ऑफिसर नियुक्त करने शुरू कर दिए है.

सर्राफ देंगे भारतीय कारोबार को नई दिशा
एरनॉटिक्स और स्पेस संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी एयरबस ग्रुप ने मेक इन इंडिया मिशन के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए आशीष सर्राफ को उद्योग विकास, रणनीतिक साझेदारी और ऑफसेट सेक्शन का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है. आशीष सर्राफ इससे पहले टाटा सिकोर्स्की के साथ काम कर रहे थे. इन नए पद की जिम्मेदारी लेते हुए को एक नई दिशा देने का काम करेंगे.

Advertisement

देश के स्वदेशीकरण का लक्ष्य हासिल करने में मदद
आशीष को मेक इन इंडिया के अवसरों को भुनाने के लिए नई रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है जो कि . सर्राफ ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' सोच को पूरा करने की दिशा में एक मानक स्थापित करने वाली कंपनी बनना एयरबस समूह का लक्ष्य है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं न सिर्फ कंपनी का लक्ष्य, बल्कि अपने देश के स्वदेशीकरण का लक्ष्य भी हासिल करने में मदद करूंगा.

ये क्षेत्र हैं शामिल
एयरबस ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष ने कहा कि आशीष एक प्रतिभाशाली भारतीय अधिकारी हैं. साथ ही एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में अनुभवी भी हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई मेक इन इंडिया का मकसद देश को मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना है. सरकार ने ऐसे 25 महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की है, जिनमें इनमें ऑटोमोबाइल, रसायन, सूचना तकनीक, दवा, कपड़ा, बंदरगाह, उड्डयन, चमड़ा, पर्यटन-हॉस्पिटैलिटी और रेलवे जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

Advertisement

कारोबारियों की जिज्ञासा दूर करने के लिए makeinindia.com नाम से एक वेब पोर्टल के जरिए एक समर्पित प्रकोष्ठ भी बनाया है. इस पोर्टल को निवेशकों को अपने सामान्य सवालों का जवाब ढूंढ़ने में मदद मिलेगी. इससे जुड़ी सहायता टीम विशेष सवालों का जवाब 72 घंटे के अंदर देगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement