महिला हॉकी टीम की कैप्टन ने पटनायक को कहा थैंक्यू, CM बोले- आप सभी चैंपियन

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए हमारी यात्रा ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के समर्थन और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होती. रानी ने कहा, "नवीन पटनायक जी, हमारी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए हाथ जोड़कर धन्यवाद." 

Advertisement
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST
  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान का बयान
  • सीएम नवीन पटनायक को कहा धन्यवाद
  • पटनायक बोले- ओडिशा में स्वागत है

टोक्‍यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) पदक जीतने से भले ही चूक गई हो लेकिन उसके दमदार प्रदर्शन और जज्बे की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बीच महिला हॉकी टीम की कप्तान ने रानी रामपाल (Rani Rampal) ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) को धन्यवाद दिया है. 

कप्तान रानी रामपाल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए हमारी यात्रा ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के समर्थन और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं होती. रानी ने कहा, "नवीन पटनायक जी, हमारी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए हाथ जोड़कर धन्यवाद." 

Advertisement

महिला हॉकी टीम की कप्तान ने कहा कि हमें सपोर्ट करने के लिए, हम पर भरोसा जताने के लिए और हमें एक प्लेटफॉर्म देने के लिए ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को धन्यवाद देती हूं. 

इसके जवाब में सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि "भारतीय महिला हॉकी टीम की पूरी टीम के जुझारू जज्बे को सलाम. आप सभी चैंपियन हैं और 'टोक्यो 2020' में आपका जोशीला प्रदर्शन आने वाले वर्षों तक खिलाड़ियों को प्रेरित करता रहेगा. 17 अगस्त को आप सभी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं."

क्लिक करें- ओलंपिक 2020: चार दशक का सूखा खत्म, 41 साल बाद भारत ने हॉकी में जीता मेडल

इससे पहले ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने भी ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया. कप्तान मनप्रीत ने वीडियो मैसेज के जरिए ओडिशा सीएम का शुक्रिया किया. इसके जवाब में पटनायक ने लिखा कि 17 अगस्त को ओडिशा में उनका और पूरी टीम का स्वागत है.

Advertisement

वहीं भारत को ओलंपिक्स में कांस्य पदक हासिल करने के बाद ओडिशा राज्य के खेल सचिव विनील कृष्ण ने कहा कि ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ पाटर्नरशीप जारी रखेगी. बता दें कि पटनायक सरकार ने सहारा कंपनी के बाद सन 2018 में हॉकी इंडिया फेडरेशन के साथ हाथ मिलकार 100 करोड़ रुपये स्पॉन्सर करने का डील साईन की थी. इस दौरान नवीन सरकार ने हॉकी इंडिया फेडरेशन से आगामी 5 सालों तक भारतीय हॉकी पुरुष व महिला खिलाड़ियों को स्पॉन्सर करने की बात भी की थी. 

और पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement