Bianca Andreescu: दिमाग पर कोरोना का ऐसा असर... ये टेनिस गर्ल फिलहाल नहीं खेलेगी कोई मैच

बियांका ने कहा कि उनकी दादी कोरोना वायरस के कारण कई हफ्ते तक अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में रहीं, जिसका उन पर गहरा असर पड़ा है. वह आने वाले समय में टेनिस कोर्ट पर नहीं दिखेंगी.

Advertisement
Bianca Andreescu of Canada. (Getty) Bianca Andreescu of Canada. (Getty)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 07 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST
  • 21 साल की टेनिस गर्ल बियांका मानसिक अवकाश लेंगी
  • अगले सीजन के शुरू में होने वाले इवेंट्स में भाग नहीं लेंगी

यूएस ओपन 2019 की चैम्पियन बियांका आंद्रेस्कू आने वाले समय में टेनिस कोर्ट पर नहीं दिखेंगी. 21 साल की टेनिस गर्ल बियांका मानसिक अवकाश लेंगी. वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन सहित अगले सीजन के शुरू में होने वाले इवेंट्स में भाग नहीं लेंगी.

कनाडा की इस खिलाड़ी ने ट्विटर पर लिखा है कि वह कोविड-19 के कारण कई सप्ताह तक आइसोलेशन पर रही हैं, जिसने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित किया है.

Advertisement

बियांका ने कहा कि उनकी दादी कोरोना वायरस के कारण कई हफ्ते तक अस्पताल के आपात चिकित्सा कक्ष में रहीं, जिसका उन पर गहरा असर पड़ा है.

बियांका ने कहा, ‘कई ऐसे दिन भी गुजरे जब मुझे खुद का होने का अहसास नहीं होता था विशेषकर अभ्यास और मैच खेलने के दौरान. मुझे ऐसा लगता था कि जैसे सारी दुनिया का बोझ मेरे कंधों पर है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं कोर्ट के बाहर चल रही चीजों से खुद को अलग नहीं कर पाई. मैं बेहद उदास थी और मेरे अंदर उथल-पुथल चल रही थी. इसका मुझ पर गहरा प्रभाव पड़ा.’

बियांका इस तरह से उन पेशेवर टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने मानसिक रूप से तैयार होने के लिए कुछ समय तक स्वयं को प्रतियोगिताओं से दूर रखा. इनमें विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका भी शामिल हैं.

Advertisement

ओसाका मई में फ्रेंच ओपन से हट गई थीं और इसके बाद सितंबर में यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर होने के बाद वह सत्र की बाकी प्रतियोगिताओं में नहीं खेलीं.

बियांका तब 19 साल की थीं, जब दो साल पहले उन्होंने फाइनल में अपनी आदर्श खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था. इसके बाद वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग पर भी पहुंची थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement