भारत के ख‍िलाफ सीरीज से बाहर किए गए रामदीन, ट्विटर पर फूटा गुस्सा

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) की कड़ी आलोचना की है.

Advertisement

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर दिनेश रामदीन ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम से बाहर किए जाने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (WICB) की कड़ी आलोचना की है. वेस्टइंडीज ने अभी तक चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की सार्वजनिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रामदीन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है और उन्होंने इस फैसले के लिए चयन समिति के नए अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन को दोषी माना है.

Advertisement

ट्विटर पर रामदीन का फूटा गुस्सा
रामदीन ने ट्वीट में लिखा, 'क्या बारिश वाला दिन है, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलूंगा, नए चेयरमैन ने कहा है कि मेरा औसत अच्छा नहीं है'. रामदीन ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी आखिरी दो पारियों में 59 और 62 रन बनाए थे और इस पूर्व कप्तान ने अपने ट्वीट में अपनी पिछली दो पारियों के आंकड़े दिए हैं.

कर्टनी ब्राउन को खरी-खरी
उन्होंने ब्राउन को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, 'जो व्यक्ति कह रहा है कि मेरा 25.87 का औसत बुरा है उसका औसत 16 है और वह मुझसे बल्लेबाजी के बारे में बात कर रहा है जबकि उन्होंने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया'. रामदीन ने 2005 में कर्टनी ब्राउन से ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद उन्होंने 74 टेस्ट मैच खेलकर 25.87 की औसत से 2998 रन बनाए. रामदीन ने 13 मैचों में टीम की कप्तानी भी की. भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं जिनमें से पहला 21 जुलाई से एंटीगा में शुरू होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement