PCB का ऐलान- PSL-6 के बाकी मुकाबले कराची में 1 जून से

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे सत्र के स्थगित मैच एक से 20 जून तक कराची में खेले जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि कोविड-19 के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को कड़ाई से लागू किया जाएगा.

Advertisement
@thePSLt20 @thePSLt20

aajtak.in

  • लाहौर,
  • 11 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST
  • छठे सत्र के स्थगित मैच 1 से 20 जून तक कराची में खेले जाएंगे
  • 20 फरवरी से 3 मार्च तक इस लीग के 14 मैच खेले गए थे
  • इस दौरान कई खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे सत्र के स्थगित मैच एक से 20 जून तक कराची में खेले जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा कि कोविड-19 के लिए लागू मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को कड़ाई से लागू किया जाएगा.

पीसीबी ने रविवार को कहा कि इसके प्रतिभागी 22 मई से अपना सात दिवसीय पृथकवास शुरू करेंगे. मार्च में पेशावर जालमी के कोच डैरेन सैमी और कप्तान वहाब रियाज ने फ्रेंचाइजी के मालिक जावेद आफरीदी से मुलाकात की थी, जो बायो-बबल का हिस्सा नहीं थे.

Advertisement

इस दौरान कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण लीग को स्थगित कर दिया गया था. लीग के स्थगित होने से पहले 20 फरवरी से तीन मार्च तक इसके 14 मैच खेले गए थे.

पीसीबी ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया था, जिसने पिछले दिनों बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. पीएसएल छह को फिर से शुरू करने का फैसला पीसीबी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BOG)’ ने शनिवार को एक ऑनलाइन बैठक के दौरान लिया.

पीसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘बीओजी ने समिति की रिपोर्ट पर चर्चा की. उन्होंने उन नाकामियों पर निराशा व्यक्त की, जिसका इसमें जिक्र किया गया था. बीओजी ने समिति की सभी सिफारिशें मान ली हैं, जिसमें कोविड-19 के बचने के लिए लागू प्रोटोकॉल के कड़ाई से पालन के साथ इसके प्रति शून्य-सहिष्णुता अपनाने को कहा गया है.’

Advertisement

बयान के मुताबिक, ‘बीओजी ने बताया कि एक जून से पीएसएल छह फिर से शुरू होगा और इसके लिए सात दिनों का पृथकवास 22 मई से शुरू किया जाएगा.’
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement