Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने साउथ अफ्रीका में मचाया धमाल, जीत के साथ की शुरुआत... लेकिन पार नहीं कर सके 90 मीटर का बैर‍ियर

Javelin thrower Neeraj Chopra: भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने बुधवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर 6 खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में शीर्ष स्थान हासिल किया.

Advertisement
Javelin thrower Neeraj Chopra. (Getty) Javelin thrower Neeraj Chopra. (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

Javelin thrower Neeraj Chopra wins Potchefstroom Invitational:  भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पॉट इनविटेशनल ट्रैक प्रतियोगिता जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की है. हालांकि वह  90 मीटर के आंकड़े से अब भी दूर हैं. 

भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने बुधवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में 84.52 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर 6 खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में शीर्ष स्थान हासिल किया.

Advertisement

नीरज चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका के 25 साल रे डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 82.44 मीटर था.चोपड़ा का प्रदर्शन हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था, जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए. 

केवल दो खिलाड़ियों चोपड़ा और स्मिट ने ही प्रतियोगिता में 80 मीटर की दूरी पार की. दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन 71.22 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

चोपड़ा अपने नए कोच चेक गणराज्य के जान जेलेजनी की निगरानी में पोटचेफस्ट्रूम में अभ्यास कर रहे हैं. जेलेजनी तीन बार के ओलंपिक चैम्पियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं. भारत का यह 27 साल का खिलाड़ी पिछले साल लंबे समय तक अपने कोच रहे जर्मनी के क्लॉस बार्टोनिट्ज से अलग हो गए थे.

चोपड़ा 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट प्रतियोगिताओं में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. उन्होंने 2020 टोक्यो (स्वर्ण) और 2024 पेरिस खेलों (रजत) में लगातार ओलंपिक पदक जीते. चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो उन्होंने 2022 में हासिल किया था. वह पिछले लंबे समय से 90 मीटर का आंकड़ा छूने का प्रयास कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement