Indonesia Masters: सिंधु सेमीफाइनल में, अब यामागुची से भिड़ेंगी

पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. उन्होंने तुर्की की नेसलिहान यिजिट को सीधे गेम में हराया.

Advertisement
 Pusarla V. Sindhu. (Getty) Pusarla V. Sindhu. (Getty)

aajtak.in

  • बाली,
  • 19 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST
  • भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु अंतिम चार में पहुंचीं
  • अब जापान की अकाने यामागुची से मुकाबला होगा

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. उन्होंने तुर्की की नेसलिहान यिजिट को सीधे गेम में हराया.

मौजूदा विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने गैर वरीय प्रतिद्वंद्वी पर 21- 13, 21 -10 से जीत दर्ज की. अब उनका यिजिट के खिलाफ रिकॉर्ड 4 -0 का हो गया है.

Advertisement

पिछले महीने डेनमार्क ओपन में भी सिंधु ने तुर्की की इस खिलाड़ी को हराया था. अब तक सिंधु को आसान प्रतिद्वंद्वी मिले हैं, लेकिन अब कठिन मुकाबले शुरू होंगे. उनका सेमीफाइनल में सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची से होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement