भारत ने 8वीं बार जीती SAFF चैम्पियनशिप, सुनील छेत्री ने की मेसी की बराबरी

भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार SAFF चैम्पियनशिप को अपने नाम किया है. फाइनल मुकाबले में नेपाल को मात देकर भारत ने 3-0 से खिताब को जीता.

Advertisement
Indian Football Team Indian Football Team

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST
  • फाइनल मुकाबले में छाए कप्तान छेत्री
  • 3-0 से भारत ने नेपाल को हराया

SAFF Championship 2021:  भारतीय फुटबॉल टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. SAFF चैम्पियनशिप के फाइनल में नेपाल को 3-0 से मात देकर भारत आठवीं बार ये खिताब जीत गया है. 

इस फाइनल मैच में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 49वें मिनट में गोल कर लियोनेल मेसी के 80 अंतरराष्ट्रीय गोलों की बराबरी कर ली है. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) के नाम है.  

Advertisement

भारत के लिए दूसरे हाफ में छेत्री के अलावा सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल किए. सुरेश ने 50वें मिनट में गोल दागकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया और भारत की खिताबी जीत का आगे का रास्ता आसान किया. उसके बाद फिर सहल अब्दुल समाद ने 90वें मिनट में गोल दागकर 3-0 कर दिया.

फाइनल मैच के पहले हाफ में भारत का पूरी तरह से खेल पर नियंत्रण रहा. लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका. कप्तान सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के अंदर गोल करके भारत को खेल में बढ़त दिलाई. इसके एक मिनट बाद ही सुरेश ने भारत की बढ़त दोगुनी कर दी.

बता दें कि मुख्य कोच Igor Stimac के साथ भारत का यह पहला खिताब है. इस खिताब को जीतने के साथ Igor Stimac तीसरे विदेशी कोच बने हैं जिन्होंने भारतीय टीम के साथ खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. 

Advertisement

इनसे पहले जिरी पेसेक 1993 में भारतीय टीम के पहले विदेशी कोच रहे थे और 2015 में स्टीफन कोंस्टेनटाइन विदेशी कोच रहे. जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता था. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement