अमेरिका का 'राष्ट्रीय खेल' बेसबॉल, दुनिया भर में लोकप्रिय खेल के तौर पर शुमार है. तकरीबन दो सदी का इस गेम का सफर कई बदलावों से होकर गुजरा है और बदलाव भी ऐसे जो अपने समय पर जब हुए तब इतिहास बन गए. 19वीं शताब्दी के अंत तक अमेरिकी राष्ट्रीय खेल बेसबॉल काफी हद तक नियम-कायदों के साथ व्यवस्थित हो चुका था और फिर 1903 में मेजर लीग बेसबॉल (MLB) की स्थापना हुई. हालांकि खेल में आने वाले बदलाव रुके नहीं, बल्कि इसके बाद से, खेल के नियमों में कई बार जरूरी बदलाव किए गए, और जिसके जरिए इसमें और निखार ही आया. यही वजह है कि समय बीतने के साथ-साथ बेसबॉल ने कई बदलाव देखे और इन बदलावों ने इस खेल को मॉर्डर्न एरा का पसंदीदा खेल बना दिया. 1912 में पहला MLB (मेजर लीग बेसबॉल) स्टेडियम खोला गया था.
MLB के नियमों में ऐतिहासिक 12 बड़े बदलाव हुए हैं जो इस खेल की नींव बन चुके हैं.
1. पिचिंग डिस्टेंस बढ़ाई गई (1850 से 1890)
1850 से 1890 के बीच बेसबॉल में पिचर की भूमिका केवल बैट्समैन को गेंद डालने तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह एक मजबूत रक्षात्मक हथियार बन गया. 1893 में पिचिंग डिस्टेंस को 50 फीट से बढ़ाकर 60 फीट 6 इंच कर दिया गया, जिससे बैट्समैन को अधिक रन बनाने के मौके मिले. इस बदलाव ने खेल को बैलेंस किया.
2. स्पिटबॉल पर प्रतिबंध (1920-21)
1920 तक गेंद पर थूक और टोबैको लगाने की अनुमति थी, इससे बैट्समैन के लिए गेंद को देखना मुश्किल होता था. एक दुखद हादसे के बाद स्पिटबॉल पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इसके बाद, खेल में साफ और सफेद गेंदों का उपयोग किया जाने लगा, जिससे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में सुधार हुआ.
3. फ्री एजेंसी (1975)
1975 में मार्विन मिलर ने रिजर्व क्लॉज पर जीत हासिल की, जिसके बाद खिलाड़ियों को स्वतंत्र एजेंसी का अधिकार मिला. इस बदलाव ने बेसबॉल में खिलाड़ियों की संरचना और आर्थिक गतिशीलता को पूरी तरह बदल दिया.
4. सबस्टीट्यूट को अनुमति (1891)
1889 तक बेसबॉल में केवल एक खिलाड़ी की जगह सबस्टीट्यूचट की अनुमति थी. 1891 में इस नियम में बदलाव किया गया और अब खिलाड़ियों को स्वतंत्र रूप से बदला जा सकता है, हालांकि एक बार मैदान छोड़ने के बाद वे दोबारा गेम में एंट्री नहीं कर सकते.
5. फाउल स्ट्राइक (1901 और 1903)
1901 में नेशनल लीग और 1903 में अमेरिकन लीग ने फाउल बॉल को स्ट्राइक के रूप में गिनने का नियम लागू किया. इस नियम से खेल में पिचरों का दबदबा बढ़ा और स्ट्राइकआउट की संख्या में इज़ाफा हुआ.
6. डिज़ाइनटेड हिटर का नियम (1973)
1973 में अमेरिकन लीग ने पिचर्स को बल्लेबाजी से फ्री करते हुए डिज़ाइनटेड हिटर (DH) का नियम लागू किया. इस बदलाव से खेल में ज्यादा रन और रोमांचक शॉट्स देखने को मिले.
7. खेल जीतने वाले हिट का नियम (1920)
पहले, 9वीं पारी में निर्णायक हिट करने वाले बल्लेबाज को केवल एक सिंगल ही दिया जाता था, भले ही उसने होम रन ही क्यों न मारा हो. 1920 में इस नियम में बदलाव कर बल्लेबाजों को उनके हिट का सही श्रेय दिया जाने लगा.
8. स्ट्राइक ज़ोन में बदलाव (कई बार हुए बदलाव)
स्ट्राइक ज़ोन में समय-समय पर बदलाव किए गए हैं, लेकिन 1969 का बदलाव सबसे अहम था. उस वर्ष स्ट्राइक ज़ोन को कंधे से लेकर घुटने तक के बजाय कांख से घुटने तक कर दिया गया, जिससे बल्लेबाजी औसत और स्कोरिंग में सुधार हुआ.
9. लीग का विस्तार (1961-62)
1961-62 में MLB ने अपनी टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 कर दी और सीज़न में आठ अतिरिक्त खेल जोड़े गए.
10. चार बॉल, तीन स्ट्राइक नियम (1889)
1889 में चार बॉल और तीन स्ट्राइक का नियम लागू किया गया. इससे पहले नौ बॉल पर वॉक मिलता था, जिसे घटाकर चार कर दिया गया.
11. खेल में डिसिप्लीन (1901)
1901 में अमेरिकन लीग के आगमन के साथ खेल में अनुशासन लाया गया. इससे खिलाड़ियों और अंपायरों के बीच झगड़े और अनुचित व्यवहार में कमी आई.
12. बॉलपार्क के आयाम (1959)
1959 में बॉलपार्क के आयामों को मानकीकृत किया गया, जिससे मैदान के विभिन्न आकारों की विविधता में कमी आई और खेल अधिक संतुलित हुआ.
aajtak.in