FIFA World Cup 2022: 36 साल बाद कनाडाई टीम का सपना पूरा, वर्ल्ड कप में बनाई जगह

कनाडाई फुटबॉल टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम ने जमैका को हराकर 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्वालिफाई किया है...

Advertisement
Canada Football Team (Twitter) Canada Football Team (Twitter)

aajtak.in

  • टोरंटो,
  • 28 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST
  • कनाडाई टीम FIFA वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई
  • अहम मैच में जमैका को 4-0 से करारी शिकस्त दी

यह फुटबॉल जगत के लिए बड़ा साल है. इसी वर्ष कतर की मेजबानी में फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) होना है. इसको लेकर सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. इसी के तहत कनाडाई टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है.

कनाडा टीम ने यह उपलब्धि सोमवार (28 मार्च) को जमैका टीम को हराने के साथ ही हासिल की है. उसने साइले लारिन, टाजोन बुकानन और जूनियर होइलेट के गोल की मदद से जमैका को 4-0 से हराकर 36 साल में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाई.

Advertisement

कनाडाई टीम दूसरी बार वर्ल्ड खेलेगी

कनाडा इससे पहले केवल एक बार 1986 में वर्ल्ड कप में खेला था. मिडफील्डर जोनाथन ओसोरियो ने कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं. सपना सच हो गया. हम सभी बचपन से इसका सपना देखते थे और कनाडाई होने के कारण यह असंभव था. आज असंभव सा काम हुआ है. यह अविश्वसनीय अहसास है.’

कनाडा पिछले सप्ताह कोस्टारिका से 1-0 से हारने के कारण वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया था. यह उसकी वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग राउंड में लगातार 6 जीत के बाद पहली हार थी. जमैका पहले ही वर्ल्ड कप में जगह बनाने की रेस से बाहर हो चुका है.

इस तरह मैच में दागे गए 4 गोल

जमैका के खिलाफ मैच में कनाडाई टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा था. मैच का पहला गोल साइले लारिन ने 13वें मिनट में दागा था. इसके बाद टाजोन बुकानन ने 44वें मिनट में दूसरा गोल दागते हुए टीम को हाफटाइम में 2-0 की बढ़त दिलाई. दूसरे हाफ में कनाडा के लिए तीसरा गोल जूनियर होइलेट ने 82वें मिनट में दागा. चौथा आत्मघाती गोल रहा, जो जमैका के ही प्लेयर एड्रियन मारियप्पा ने अपने गोलपोस्ट में दागा. यह 88वें मिनट में गोल आया. इस तरह कनाडा टीम ने आसान जीत हासिल की. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement