IPL 2022: विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी... शानदार लय में है यह SRH बॉलर

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद को ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के साथ रखा गया है. सनराइजर्स 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

Advertisement
Umran Malik (File) Umran Malik (File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST
  • आईपीएल का आगाज 26 मार्च से
  • उमरान मलिक हैं SRH का हिस्सा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने पिछले साल आईपीएल में काफी प्रभावित किया था. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन आखिरी पायदान पर रही थी, लेकिन उमरान का प्रदर्शन टीम के लिए प्लस प्वाइंट रहा था. अब उमरान आगामी सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उमरान अपने टीममेट निकोलस पूरन को शॉर्ट बॉल्स पर परेशान कर रहे हैं. पहली बाउंसर गेंद उमरान की काफी तेज गति से पूरन के पास आती है और वह कुछ नहीं समझ पाते हैं. फिर दूसरी बाउंसर गेंद को खेलने के प्रयास में वह मिडविकेट रीजन में कैच आउट हो जाते हैं.

Advertisement

मलिक को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए बतौर नेट गेंदबाज जोड़ा गया था. उनके पास रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे गेंदबाजों को बॉल डालने का अनुभव है. हालांकि वह पिछले सीजन आईपीएल में महज 3 मैच खेल पाए थे. उमरान मलिक का लय में होना विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी हो सकती है.

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद को ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के साथ रखा गया है. सनराइजर्स 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड: 

रिटेंशन लिस्ट- केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़).

बल्लेबाज/विकेटकीपर- निकोलस पूरन (10.75 करोड़), प्रियम गर्ग (20 लाख), राहुल त्रिपाठी (8.5 करोड़), एडन मार्करम (2.6 करोड़), आर समर्थ (20 लाख), विष्णु विनोद (50 लाख), ग्लेन फिलिप्स (1.50 करोड़).

Advertisement

ऑलराउंडर- वॉशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), अभिषेक शर्मा (6.5 करोड़), मार्को जेन्सन (4.20 करोड़), रोमारियो शेफर्ड (7.75 करोड़), सीन एबॉट (2.40 करोड़), शशांक सिंह (20 लाख), सौरभ दुबे (20 लाख).

गेंदबाज- टी. नटराजन (4 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (4.2 करोड़), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), श्रेयस गोपाल (0.75 करोड़), जे सुचित (20 लाख), फजलहक फारूकी (50 लाख).

स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 23 (15 भारतीय, 8 विदेशी).

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement