कोरोना के खिलाफ जंग में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिखाया बड़ा दिल, दान किए 30 करोड़ रुपये

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आगे आई है. सनराइजर्स के मालिक सन टीवी नेटवर्क ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए 30 करोड़ रुपये का दान किया है. 

Advertisement
लोगों की मदद के लिए आगे आई सनराइजर्स हैदराबाद (फाइल फोटो) लोगों की मदद के लिए आगे आई सनराइजर्स हैदराबाद (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • लोगों की मदद के लिए आगे आई सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी
  • SRH के मालिक सन टीवी नेटवर्क ने दान किए 30 करोड़

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आगे आई है. सनराइजर्स के मालिक सन टीवी नेटवर्क ने कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए 30 करोड़ रुपये का दान किया है. 

सन टीवी नेटवर्क ने सोमवार को राज्य और केंद्र सरकारों के अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से चलाए जा रहे कोविड-19 राहत कार्यों के लिए ये पैसे दान किए. भारत अभी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके कारण प्रतिदिन 4000 से अधिक लोगों की मौत हो रही है.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ट्विटर पेज पर जारी बयान में कहा, ‘सन टीवी कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 30 करोड़ रुपये दान कर रहा है.’

इसमें कहा गया है, ‘इस धनराशि का उपयोग भारत के विभिन्न राज्यों में चलाए जा रहे कई अभियानों पर किया जाएगा, जिसमें भारत सरकार और राज्य सरकार के कार्यक्रमों में दान और एनजीओ के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां आदि उपलब्ध कराना शामिल हैं.’

राजस्थान और सीएसके ने भी की मदद

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने कोविड-19 से लड़ाई में भारत के लोगों की मदद के लिए 7.5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया. खिलाड़ियों के साथ ही टीम के मालिक और टीम प्रबंधन ने फंड जुटाने का काम किया है. सीएसके भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तमिलनाडु के लोगों की मदद के लिए आगे आया है.

Advertisement

उसने यहां के लोगों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की व्यवस्था की है. चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड  के निदेशक आर. श्रीनिवासन ने वितरण के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स सौंपे. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement