कौन हैं अशोक शर्मा? जिन्होंने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद

गुजरात टाइटन्स के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर ना सिर्फ सबको चौंकाया, बल्कि मौजूदा सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से अपना आईपीएल डेब्यू किया था.

Advertisement
अशोक शर्मा ने तूफानी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं. (Photo: BCCI) अशोक शर्मा ने तूफानी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं. (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटन्स (GT) के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने कमाल कर दिया. अशोक ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में ऐसी रफ्तार दिखाई, जिसके कारण स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह उन्हीं की चर्चा होने लगी. 4 अप्रैल (शनिवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अशोक ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से एक गेंद डाली. यह आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद रही.

Advertisement

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने पहले मैच में अशोक शर्मा ने अच्छी रफ्तार की झलक दिखाई थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह बिल्कुल अलग ही लेवल पर नजर आए. उन्होंने शुरुआत से 145 KMPH (किमी/घंटा) से ऊपर की गेंदें फेंकीं और फिर पूरे स्पेल के दौरान तेज रफ्तार को बनाए रखा. असली धमाका पारी के 16वें ओवर में हुआ, जब उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद ध्रुव जुरेल को 154.2 KMPH की रफ्तार से डाली. जुरेल उस यॉर्कर गेंद पर किसी तरह बच पाए.

इस तूफानी गेंदबाजी के साथ ही अशोक शर्मा ने अपनी पहचान दर्ज करा दी. अशोक आईपीएल इतिहास में 154 किमी/घंटा या उससे अधिक की रफ्तार छूने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो गए. उनसे पहले उमरान मलिक और मयंक यादव यह कारनामा कर चुके हैं. उमरान आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय बॉलर हैं. उमरान ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 157 KMPH की रफ्तार से एक गेंद फेंकी थी. उमरान तब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का पार्ट थे.

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज गेंदें
• शॉन टेट- 157.7 KMPH
• लॉकी फर्ग्यूसन- 157.3 KMPH
• उमरान मलिक- 157.00 KMPH
• मयंक यादव- 156.7 KMPH
• मयंक यादव- 155.8 KMPH
• एनरिक नॉर्किया- 156.2 KMPH

कौन हैं अशोक शर्मा?
23 साल के अशोक शर्मा राजस्थान के रहने वाले हैं और वो इसी राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. करियर के शुरुआती दौर में अशोक की गेंदों में सटीकता नहीं रहती थी, लेकिन पिछले दो सालों उन्होंने खुद को एक बेहतरीन बॉलर के रूप में विकसित किया है. अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान के लिए 10 मैचों में 22 विकेट लिए. अशोक ने अब तक 4 फर्स्ट क्लास, 7 लिस्ट ए और 12 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास में 14, लिस्ट-ए में 13 और टी20 क्रिकेट में 24 विकेट झटके हैं.

अशोक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि आईपीएल डेब्यू का मौका उन्हें गुजरात टाइटन्स ने दिया. गुजरात टाइटन्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए आयोजित प्लेयर मिनी ऑक्शन के दौरान 90 लाख रुपये में खरीदा था.

अशोक शर्मा का गुजरात टाइटन्स के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि टीम को एक ऐसा भारतीय तेज गेंदबाज मिला है जो सिर्फ नई गेंद से ही नहीं, बल्कि डेथ ओवरों में भी अपनी रफ्तार और वैरिएशन से असर छोड़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement