लक्ष्मण ने अपनी आत्मकथा '281 एंड बियॉन्ड' का कवर किया लॉन्च

16 साल के करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण का बल्ला हमेशा बोला. लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं.

Advertisement
वीवीएस लक्ष्मण (फाइल) वीवीएस लक्ष्मण (फाइल)

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिये अपनी आत्मकथा ‘281 एंड बियॉन्ड’ का कवर लॉन्च किया. उनकी आत्मकथा 19 नवंबर को बाजार में आएगी, जिसमें सह लेखक खेल पत्रकार आर. कौशिक हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही लक्ष्मण अपनी आत्मकथा लिखना चाहते थे.

उन्होंने कल इसका कवर लॉन्च करने के दौरान कहा कि यह किताब देश के एक खिलाड़ी की ‘अनोखी, पर सामान्य’ दास्तान बयां करेगी. किताब का ‘टाइटल’ 2001 में ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण की 281 रनों की शानदार पारी से प्रेरित है, जिसने सीरीज का रुख ही बदल दिया था.

Advertisement

इस खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरी जिंदगी का निर्णायक मोड़ 281 रनों की पारी थी. किताब में मैंने मैच में खेलने के बारे में बात की है कि मैं मैच के लिए समय पर कैसे फिट हुआ. चौथे दिन राहुल द्रविड़ के साथ मेरी बल्लेबाजी और हमने वो साझेदारी कैसे बनाई तथा और भी कुछ.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस टेस्ट सीरीज ने हमें काफी कुछ सिखाया. इसने हमें प्रगतिशील और आक्रामक रवैया सिखाया कि हम दुनिया में किसी के भी खिलाफ अच्छा कर सकते हैं.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement