IPL की दौड़ में भी ‘गुरु’ के लिए रुके विराट कोहली, बचपन के कोच के लिए निकाला वक्त

आईपीएल 2026 की व्यस्तता के बीच Virat Kohli ने अपने बचपन के कोच Rajkumar Sharma के साथ West Delhi Cricket Academy की नई शाखा का उद्घाटन किया. दिल्ली में एक दिन अतिरिक्त रुककर कोहली ने गुरु के प्रति सम्मान जताया और युवा खिलाड़ियों को सपनों के प्रति ईमानदार रहने की सलाह दी.

Advertisement
गुरु-शिष्य के इस खास पल ने सबका दिल जीत लिया (@Kohlisensation/X) गुरु-शिष्य के इस खास पल ने सबका दिल जीत लिया (@Kohlisensation/X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

आईपीएल 2026 की भागदौड़, लगातार मैच और सफर के बीच भी विराट कोहली ने साबित कर दिया कि कुछ रिश्ते समय और व्यस्तता से ऊपर होते हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत के अगले ही दिन कोहली ने टीम के साथ उड़ान पकड़ने की बजाय अपने शहर में रुकना चुना...वजह थी उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ एक खास पल साझा करना.

Advertisement

सोमवार को कोहली ने West Delhi Cricket Academy (WDCA) की नई शाखा का उद्घाटन किया, जो दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में शुरू हुई है. इस मौके पर Delhi & District Cricket Association (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद रहे. गुरुवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहम मुकाबले के बावजूद कोहली का दिल्ली में रुकना इस रिश्ते की गहराई दिखाता है.

कार्यक्रम में कोहली ने अकादमी के बच्चों को सम्मानित किया. कई युवा खिलाड़ी अपने आदर्श को सामने देखकर भावुक हो गए. एक खास पल तब आया जब एक छात्र उनके पैर छूने पहुंचा, लेकिन कोहली ने तुरंत उसे रोकते हुए हाथ मिलाया और प्रोत्साहित किया. यह उनका आधुनिक और प्रेरणादायक अंदाज था.

छात्रों को संबोधित करते हुए कोहली ने अपने करियर की शुरुआत को याद किया. उन्होंने कहा,'मैंने बहुत छोटी उम्र में खेल को चुना और इस फैसले के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहा. मुझे पता था कि मुझे क्रिकेट में ही आगे बढ़ना है और इसके लिए परिवार और शिक्षकों से भी साफ बात करनी पड़ी.'

Advertisement

उन्होंने युवाओं को सलाह दी. उन्होंने कहा, 'अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहें. 100% कमिटमेंट के साथ उन्हें पूरा करें.आप खुद जानते हैं कि आप कितना सच दे रहे हैं.'

फॉर्म में ‘किंग कोहली’

कोहली का यह भावनात्मक दौरा ऐसे समय आया है जब वह आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं.

- 8 पारियों में 351 रन
- औसत 58.50
- गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन
- दिल्ली के कोटला मैदान पर इतिहास रचते हुए 9000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

'यहीं मेरी जड़ है'

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कोहली ने कहा, 'मैंने 8 साल की उम्र में यहां अभ्यास शुरू किया था. आज भी जब समय मिलता है, मैं यहां आता हूं. यह मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा है.' वहीं, कोच राजकुमार शर्मा ने भी गर्व जताते हुए कहा कि इस नई अकादमी से देश को कोहली जैसे और खिलाड़ी मिल सकते हैं.

आईपीएल की चमक-दमक के बीच यह कहानी सिर्फ रन और रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि रिश्तों, जड़ों और उस ‘गुरु-शिष्य’ परंपरा की है, जिसे विराट कोहलीआज भी उतनी ही गंभीरता से निभा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement