ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अक्सर बॉलीवुड स्टार्स के मॉर्फ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. वॉर्नर ने जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने खुद को स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 के टाइगर श्रॉफ के रूप में पेश किया है. वीडियो में वॉर्नर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
डेविड वॉर्नर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आप सभी की पॉपुलर डिमांड के बाद पेश है.' उन्होंने #whoami #india #song टैग भी डाले हैं. वॉर्नर के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे. सीजन के बीच में ही उनसे कप्तानी छीन ली गई थी. उनकी कप्तानी में सनराइजर्स ने एक बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया है. आईपीएल-14 में खराब प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स ने वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान बनाया है. हालांकि वॉर्नर बतौर बल्लेबाज टीम में खेलते रहेंगे.
आईपीएल-14 के टलने तक सनराइजर्स ने 7 मैच खेले और सिर्फ 1 में उसे जीत मिली. वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है. सनराइजर्स को उम्मीद होगी कि आईपीएल-14 के दोबारा शुरू होने के बाद टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल-14 को टाल दिया गया था. टूर्नामेंट में 29 मैच खेले गए थे और 31 मुकाबले और बाकी हैं, जो UAE में खेले जाएंगे.
aajtak.in