‘15 साल का लड़का... लेकिन ताकत 25 साल के मस्कुलर खिलाड़ियों जैसी’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट भी हैरान

IPL 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है. मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट डॉ. नौमान नियाज ने उन्हें 'Genetic Djinn' बताया है. नियाज के मुताबिक वैभव की बल्लेबाजी में बेसबॉल जैसी बॉडी मैकेनिक्स, जबरदस्त हिप रोटेशन और विस्फोटक पावर दिखाई देती है, जो उन्हें बाकी युवा बल्लेबाजों से अलग बनाती है.

Advertisement
वैभव की पावर हिटिंग पर दुनिया बोल उठी. (Photo, PTI) वैभव की पावर हिटिंग पर दुनिया बोल उठी. (Photo, PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुके हैं. IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले इस युवा बल्लेबाज को मशहूर पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट डॉ. नौमान नियाज ने 'Genetic Djinn' करार दिया है.

‘Genetic Djinn’... यानी ऐसा खिलाड़ी, जिसे प्रकृति ने कुछ अलग बनाकर भेजा हो. ऐसा टैलेंट, जो सिर्फ मेहनत से नहीं बनता, बल्कि जन्मजात होता है.

Advertisement

‘क्रिकेट में बेसबॉल मैकेनिक्स लेकर आया है ये लड़का’

डॉ. नौमान नियाज ने वैभव की बल्लेबाजी का बेहद तकनीकी विश्लेषण करते हुए कहा कि उसकी बैटिंग में बेसबॉल हिटर्स जैसी बॉडी मूवमेंट दिखाई देती है. उनका कहना है कि वैभव का बैक-लेग बेहद मजबूत है, जिससे वह अपने शरीर का पूरा वजन नियंत्रित करता है.

उन्होंने कहा कि वैभव का ‘इनवर्ड बॉडी कॉइल’ और ‘हिप रोटेशन’ सामान्य क्रिकेटरों जैसा नहीं है. वह अपनी बॉडी एनर्जी को इस तरह स्टोर करता है, जैसे कोई ‘लोडेड स्प्रिंग’ हो. फिर शॉट खेलते वक्त वही एनर्जी विस्फोट बनकर बाहर आती है.

नियाज के मुताबिक वैभव का ‘डायनामिक बैलेंस’ इतना मजबूत है कि वह अच्छी लेंथ की गेंदों पर भी आसानी से हावी हो जाता है. यही वजह है कि 15 साल की उम्र में भी वह 25 साल के मस्कुलर खिलाड़ियों जैसी पावर पैदा कर देता है.

Advertisement

‘मसल्स नहीं... साइंस से मारता है छक्के’

नौमान नियाज का मानना है कि वैभव की ताकत सिर्फ मसल्स में नहीं, बल्कि उसकी बॉडी मैकेनिक्स में छिपी है. उन्होंने खास तौर पर वैभव के ‘अर्ली डाउनस्विंग’ और ‘360 डिग्री बैट स्विंग’ की तारीफ की.

उनके मुताबिक वैभव अपनी बॉडी एनर्जी को जिस तरह ट्रांसफर करता है, वही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. यही कारण है कि वह गेंद को सिर्फ टाइम नहीं करता, बल्कि उसे विस्फोटक ताकत के साथ बाउंड्री के पार पहुंचाता है.

पाकिस्तान से आई सबसे बड़ी तारीफ

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान के एक बड़े क्रिकेट विश्लेषक का किसी भारतीय युवा खिलाड़ी को ‘Genetic Djinn’ कहना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह IPL 2026 में गेंदबाजों पर हमला बोला है, उसने क्रिकेट जगत को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस बच्चे में क्या अलग है? फिलहाल एक बात तो साफ है-  वैभव अब सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि क्रिकेट की पारंपरिक बल्लेबाजी की परिभाषा भी बदल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »