भारत से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान का फूटा गुस्सा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर को दिया तीखा जवाब

शाई होप ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में धीमी पारी खेली, जिसके चलते वो आलोचकों के निशाने पर हैं. जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में होप से इस पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब दिया.

Advertisement
शाई होप ने धीमी बल्लेबाजी को लेकर सफाई दी. (Photo: Getty) शाई होप ने धीमी बल्लेबाजी को लेकर सफाई दी. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल़्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ हार के बाद तीखा जवाब देकर सुर्खियां बटोरीं. सुपर-8 स्टेज का यह मुकाबला 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. भारत ने इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. वहीं, कैरेबियाई कप्तान होप के लिए यह मैच काफी निराशाजनक रहा. होप ने 33 गेंदों पर 32 रन बनाए और उनकी पारी का अंत वरुण चक्रवर्ती ने किया.

Advertisement

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाई होप से उनकी धीमी पारी और टीम के अपेक्षित स्कोर से पीछे रह जाने को लेकर सवाल पूछा गया. पहले तो उन्होंने स्वीकार किया कि शायद उन्हें थोड़ा तेज खेलना चाहिए था. लेकिन जब उसी मुद्दे पर दोबारा सवाल किया गया, तो उन्होंने तीखे अंदाज में जवाब दिया.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने जीत के बाद फेंका हेलमेट... याद आ गए IPL के आवेश खान, क्या ICC लेगी एक्शन?

शाई होप ने कहा, 'आप लोग मुझे हंसा रहे हैं. अगर आप यही सुनना चाहते हैं कि मैं जिम्मेदारी लेता हूं, तो ठीक है मैं लेता हूं. मुझे और तेज बल्लेबाजी करनी चाहिए थी. लेकिन जब आप संघर्ष कर रहे होते हैं, तो हर खिलाड़ी को मुश्किल होती है. मुझे नहीं लगा कि मैं खराब बल्लेबाजी कर रहा था. मैं फील्डरों के पास गेंद मार रहा था और स्थिति के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहा था.'

Advertisement

स्ट्राइक रोटेशन में हुई दिक्कत
शाई होप यह भी कहा कि वह अपनी इनिंग्स को गहराई तक ले जाना चाहते थे और बीच के ओवरों में स्पिन के खतरे को खुद झेलना चाहते थे, लेकिन वह लय नहीं पकड़ सके. होप ने शुरुआत काफी धीमी की. पहली आठ गेंदों पर वह सिर्फ दो रन ही बना सके. हालांकि बाद में उन्होंने हार्दिक पंड्या के खिलाफ एक छक्का और चौका जड़कर गति पकड़ने की कोशिश की. लेकिन स्पिनरों के सामने स्ट्राइक रोटेट करने में उन्हें परेशानी हुई.

पहले विकेट के लिए शाई होप ने रोस्टन चेज (25 गेंदों पर 40 रन) के साथ 53 गेंदों में 68 रन जोड़े. अंततः वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195/4 का स्कोर खड़ा किया, जो देखने में प्रतिस्पर्धी लग रहा था. हालांकि लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा बड़ा साबित नहीं हुआ. संजू सैसमन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेली और 19.2 ओवर्स में ही मैच खत्म कर दिया.

भारतीय टीम ने यह लक्ष्य हासिल कर न सिर्फ सेमीफाइनल का टिकट कटाया, बल्कि दबाव में बेहतरीन संयम भी दिखाया. इस हार के बाद जहां वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हुआ, वहीं शाई होप का प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया बयान भी चर्चा का विषय बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement