स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 2016 में खेला था आखिरी मैच

भारतीय ऑलराउंडर स्‍टुअर्ट बिन्‍नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले लिया है. 37 साल के बिन्‍नी को सोमवार को इसकी घोषणा की. वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे. 2016 के बाद से उन्‍होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था. 

Advertisement
Stuart Binny Stuart Binny

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST
  • स्‍टुअर्ट बिन्‍नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास लिया
  • बिन्नी ने 2016 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था

भारतीय ऑलराउंडर स्‍टुअर्ट बिन्‍नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास ले लिया है. 37 साल के बिन्‍नी को सोमवार को इसकी घोषणा की. वह लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे. 2016 के बाद से उन्‍होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था. 

2014 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले स्‍टुअर्ट बिन्नी ने भारत के लिए 6 टेस्‍ट, 14 वनडे और 3 टी20 मैच खेले हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है. 

Advertisement

2014 में बांग्‍लादेश के खिलाफ उन्‍होंने 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे. आज तक उनके रिकॉर्ड को कोई भारतीय गेंदबाज नहीं तोड़ पाया. स्टुअर्ट बिन्‍नी के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 194 रन और 3 विकेट, वनडे में 230 रन और 20 विकेट, टी20 में 35 रन और 1 विकेट है. 

बिन्‍नी ने 95 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 4 हजार 796 रन बनाए और 148 विकेट लिए है. वहीं 100 लिस्‍ट ए मैचों में 1788 रन बनाने के साथ ही 99 विकेट भी लिए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement