श्रीलंका के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भनुका राजापक्षा ने तत्काल प्रभाव से क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 2019 में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले राजापक्षा का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा. राजापक्षा ने पिछले साल ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षा ने पारिवारिक दायित्वों का हवाला देते हुए बुधवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया.
30 वर्षीय भनुका ने श्रीलंका क्रिकेट को पत्र लिखकर यह जानकारी दी. पत्र में उन्होंने लिखा, 'मैंने बतौर खिलाड़ी और एक पति के तौर पर अपनी स्थिति की समीक्षा की. पारिवारिक दायित्वों के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ रहा है.' उन्होंने श्रीलंका के लिए पांच वनडे और 18 टी20 खेलकर 409 रन बनाए. वह टी 20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 155 रन बनाए थे. टॉप ऑर्डर बल्लेबाज भनुका राजापक्षा हाल ही में श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए थे.
बांएं हाथ के बल्लेबाज भनुका राजापक्षा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी. भनुका ने 77 फर्स्ट क्लास मुकाबले, 120 लिस्ट-ए मुकाबले और 105 टी20 मुकाबले खेले हैं.
भनुका श्रीलंकन प्रीमियर लीग में गॉल ग्लैंडिएटर्स के लिए खेलते हैं. भनुका ने अपना आखिरी वनडे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सितंबर में और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के दौरान खेला.
श्रीलंका क्रिकेट में भनुका के अचानक संन्यास लेने से सभी लोग हैरान हैं. भनुका की उम्र सिर्फ 30 वर्ष है और उनका करियर 2 साल पहले ही शुरू हुआ था. भनुका पारिवारिक वजहों से क्रिकेट से दूर हो गए हैं.
aajtak.in