हार गई टीम इंडिया, फिर भी सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को सलाम!

49वें ओवर में धोनी के रनआउट होते ही टीम इंडिया की हार तय हो गई. टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. शुरुआती के तीन बल्लेबाज महज 1-1 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement
धोनी के आउट होते ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर धोनी के आउट होते ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

सेमीफाइनल में हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर हो गई है. एक समय महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने जीत की उम्मीद जगा दी थी. लेकिन 49वें ओवर में धोनी के रनआउट होते ही टीम इंडिया की हार तय हो गई. दरअसल, टीम इंडिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. शुरुआती के तीन बल्लेबाज महज 1-1 रन बनाकर आउट हो गए.

Advertisement

इस हार से भारतीय प्रशंसक मायूस हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की कोशिश की तारीफ हो रही है. कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि धोनी-जडेजा थोड़ी और कोशिश करते तो परिणाम भारत के पक्ष में हो सकते थे. हार के बाद सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर जीत के लिए न्यूजीलैंड को बधाई दे रहे हैं. लेकिन साथ ही जडेजा और धोनी की पारी को बेहतरीन बता रहे हैं. हार के बावजूद धोनी और जडेजा की पारी से भारतीय खुश हैं. एक यूजर्स लिखते हैं, मैच तो न्यूजीलैंड की टीम जीत गई, लेकिन दिल तो रवींद्र जडेजा ने ही जीता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement