Shoaib Akhtar: 'किसी दिन सहवाग मिला तो उसे बहुत मारूंगा', शोएब अख्तर का बयान

वीरेंद्र सहवाग ने सबसे पहले शोएब अख्तर की सोशल मीडिया पोस्ट पर फनी कमेंट किया था. इसका जवाब देते हुए शोएब ने सहवाग को मारने की बात कही...

Advertisement
Shoaib akhtar and Virender sehwag (Twitter) Shoaib akhtar and Virender sehwag (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST
  • वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर पर कमेंट किया
  • इसके जवाब में अख्तर ने मारने की बात कही

क्रिकेट फैन्स को भारत और पाकिस्तान (Ind and Pak) के बीच मैच का बेसब्री से इंतजार होता है. आपसी तनाव के चलते कई सालों से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है. दोनों ही टीमें आईसीसी टूर्नामेंट में ही सामने आई हैं. दोनों टीम के बीच पहले जब भी मैच हुए हैं, उनमें पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) काफी हाइलाइट रहे हैं.

Advertisement

इधर टीम इंडिया की तरफ से वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी जमकर मजे लूटते थे. हालांकि मैदान के बाहर दोनों ही अच्छे दोस्त हैं. इस बार दोनों दिग्गजों के बीच सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ा है. यह जंग दोस्ताना और मजाकिया टाइप से ही है. सहवाग के एक कमेंट पर अख्तर ने कहा कि किसी दिन सहवाग मिल गया तो बहुत मारूंगा.

सहवाग ने ट्विटर पर किया था फनी कमेंट

दरअसल, हाल ही में शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी. इसमें वह सूट पहने नजर आ रहे थे. अख्तर ने लिखा था- यह नया लुक है. उम्मीद है आपको पसंद आएगा. इस पर सहवाग ने कमेंट किया था- ऑर्डर लिख, एक बटर चिकन, दो नान और एक बियर.

अख्तर ने यूट्यूब चैनल पर दिया जवाब

सहवाग के इस कमेंट को लेकर शोएब अख्तर से हाल ही में एक यूट्यूब चैट शो में सवाल किया गया. सवाल आते ही शोएब अख्तर हंसने लगे और उन्हें समझ नहीं आया कि क्या कहा जाए. इस पर उन्होंने कहा कि 'किसी दिन मुझे अगर सहवाग मिल गया, तो मैं उसे बहुत मारूंगा.' अख्तर ने बात हंसते हुए मजाक में कही.

Advertisement

10 साल से दोनों टीम के बीच सीरीज नहीं हुई

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 10 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीम के बीच पिछली सीरीज दिसंबर 2012 में हुई थी. तब पाकिस्तान टीम भारत दौरे पर आई थी. यहां दोनों टीम के बीच 2 टी20 की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी. साथ ही 3 वनडे की सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement