ENG vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए विंडीज टीम में यह पेसर

एड़ी की चोट से उबरे तेज गेंदबाज शेनॉन गैब्रियल को 8 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
Seasoned paceman Shannon Gabriel (Getty) Seasoned paceman Shannon Gabriel (Getty)

aajtak.in

  • मैनचेस्टर,
  • 03 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

एड़ी की चोट से उबरे तेज गेंदबाज शेनॉन गैब्रियल को 8 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड पहुंची वेस्टइंडीज टीम में गैब्रियल रिजर्व में थे, लेकिन फिटनेस और अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया.

शेनॉन गैब्रियल मजबूत तेज आक्रमण का हिस्सा है, जिसमें कप्तान जेसन होल्डर, केमार रोच, चेमार होल्डर, अल्जारी जोसेफ और रेमन रीफर शामिल हैं. 32 साल के गैब्रियल ने अब तक 45 टेस्ट में 133 विकेट निकाले हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें ... टेस्ट क्रिकेट का पहला रन, पहला शतक, रिकॉर्ड बुक का 'बादशाह' यह बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा,‘मुझे खुशी है कि शेनॉन टेस्ट टीम में हैं. उनके पास अनुभव और कौशल दोनों हैं.’ इस सीरीज से कोरोना वायरस महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी.

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम -

जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एनक्रूमा बोनेर, क्रेग ब्रेथवेट, शामार ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवाल, शेन डोरिच, शेनॉन गैब्रियल, चेमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement