तेंदुलकर ने बताया, क्यों इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही छा गए सूर्यकुमार-ईशान

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को श्रेय दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस लुभावनी लीग में लगातार विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से मौजूदा क्रिकेटरों को काफी फायदा मिला है. 

Advertisement
सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो) सचिन तेंदुलकर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST
  • बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने का श्रेय IPL को: तेंदुलकर
  • 'आईपीएल के शुरू होने से खिलाड़ियों को मदद मिली है'
  • टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत: तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को श्रेय दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस लुभावनी लीग में लगातार विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से मौजूदा क्रिकेटरों को काफी फायदा मिला है. 

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में शानदार पारियां खेली और तेंदुलकर ने उनकी सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया. तेंदुलकर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि हां, सूर्यकुमार और ईशान दोनों खेलने के लिए तैयार हैं क्योंकि मैं शुरू से मानता रहा हूं कि आईपीएल के शुरू होने से खिलाड़ियों को मदद मिली है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि क्योंकि जब हम खेलते थे, मैं वसीम (अकरम) के खिलाफ नहीं खेला था, जब हम ऑस्ट्रेलिया में खेले, मैं (शेन) वार्न या (क्रेग) मैकडरमोट या मर्व ह्यूज के खिलाफ नहीं खेला था. हम वहां जाते और हमें पता लगाना पड़ता कि क्या हुआ है. 

तेंदुलकर ने कहा कि आईपीएल ने खिलाड़ियों को शीर्ष सितारों से कंधे से कंधा मिलाने और सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का मौका प्रदान किया. उन्होंने कहा कि आईपीएल की मदद से, मेरा मतलब है कि कल जब मैं मैच देख रहा था तो सूर्य बल्लेबाजी कर रहा था और जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स उसे गेंदबाजी कर रहे थे और कमेंटेटर ने कहा कि सूर्य के लिये यह नया नहीं है क्योंकि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल चुका है. 

उन्होंने कहा कि दोनों आर्चर और स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, इसलिए यह कुछ भी नया नहीं था और वह (सूर्य) जानता है कि वे क्या करते हैं और वह उनके खिलाफ पहले ही खेल चुका है. इसलिए यह पहली बार नहीं था. 

Advertisement

तेंदुलकर ने कहा कि यही कारण है कि मैं कह रहा हूं कि ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए खेलने के लिए तैयार हैं और यही दिखाता है कि हमारी टीम की बेंच स्ट्रेंथ क्या है, यह सचमुच काफी मजबूत है. इसलिए अब हमारे क्रिकेट की खूबसूरती यही है कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो खेलने के लिए तैयार हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement