PCB के न्योते पर पाकिस्तान जाएंगे ICC चेयरमैन शशांक मनोहर?

शहरयार खान का पीसीबी प्रमुख के तौर पर अगस्त में कार्यकाल खत्म हो रहा है. दूसरी अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मनोहर के लाहौर जाने से पाकिस्तान में विश्व एकादश के आने का रास्ता साफ हो सकता है.

Advertisement
शशांक मनोहर और डेव रिचर्डसन शशांक मनोहर और डेव रिचर्डसन

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख शहरयार खान ने आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर को अगले महीने लाहौर आने के लिए आमंत्रित किया है. खान ने आज पुष्टि की कि उन्होंने पिछले महीने लंदन में आईसीसी बैठकों के दौरान मनोहर से बात की और उन्हें आमंत्रित किया.

खान ने कहा, 'मनोहर ने कहा कि वह आमंत्रण पर गौर करेंगे और आने की कोशिश करेंगे. लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है.' खान के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मनोहर को लाहौर में उनके लिए होने वाले अधिकारिक रूप से विदाई समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया.

Advertisement

हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि शशांक मनोहर पाकिस्तान जाएंगे कि नहीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक मनोहर ने कहा है कि वह आमंत्रण पर गौर करेंगे और आने की कोशिश करेंगे लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है. वैसे खबरों की मानें तो पीसीबी प्रमुख ने अपनी विदाई समारोह में शामिल होने के लिए मनोहर को निमंत्रण भेजा है.

गौरतलब है कि शहरयार खान का पीसीबी प्रमुख के तौर पर अगस्त में कार्यकाल खत्म हो रहा है. दूसरी अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मनोहर के लाहौर जाने से पाकिस्तान में विश्व एकादश के आने का रास्ता साफ हो सकता है. दरअसल पाकिस्तान में पिछले कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला गया है. इसलिए आईसीसी पाकिस्तान में पहले विश्व एकादस को खिलाकर पाकिस्तान में क्रिकेट के नए युग की शुरूआत करना चाहता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »