Wasim Akram: पत्नी के बर्थडे पर भावुक हुए वसीम अकरम, लिखा इमोशनल पोस्ट

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी पत्नी शनायरा अकरम के लिए एक खूबसूरत ट्वीट करते हुए उनके 40वें जन्मदिन की बधाई दी है.

Advertisement
Wasim Akram with Shaniera Akram (Getty) Wasim Akram with Shaniera Akram (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST
  • दिग्गज वसीम अकरम हुए भावुक
  • पत्नी के जन्मदिक पर किया खास ट्वीट

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की पत्नी शनायरा अकरम 22 मार्च को 40 साल की हो गईं. इस मौके पर महान क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार वसीम अकरम ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. 55 साल के अकरम ने ऑस्ट्रेलियाई मूल की समाजसेविका शनायरा थॉम्पसन से अगस्त 2013 में शादी कर ली थी. इससे पहले वह लंबे वक्त से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे. 

Advertisement

स्विंग के सुल्तान के रूप में पहचान बनाने वाले वसीम अकरम ने शनायरा को बर्थडे विश करते हुए अपने ट्वीट करते हुए लिखा, '40 वां जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार, तुम इतने खूबसूरत इंसान बन गए हो और तुम और बेहतर हो जाओगे. आपको अपने जीवन साथी के रूप रखना काफी प्यारा है. मेरी तरफ से प्यार है, आप हर दिन को जीने लायक बनाते हैं. आप मेरे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए धन्यवाद, हमारे बच्चे, हमारे परिवार और पाकिस्तान के लिए हम तुमसे प्यार करते हैं.' 

पूर्व क्रिकेटर के इस ट्वीट के जवाब में शनायरा ने भी इस ट्वीट के जवाब में धन्यवाद कहा. इसके अलावा उन्होंने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'दुनिया भर में इतने दर्द के साथ मुझे जश्न मनाने का मन नहीं कर रहा था, लेकिन मैं अभी 40 साल की हूं, इसलिए मैं चुपचाप अपने जीवन में मिले आशीर्वादों पर चिंतन करूंगी और उन लोगों को धन्यवाद दूंगी जिन्होंने मेरे जीवन को छुआ है और मुझे शुक्रिया.' 

Advertisement

मौजूदा वक्त में वसीम अकरम की पत्नी शनायरा अकरम पाकिस्तान में और ऑस्ट्रेलिया में समाज सेवीका की तरह काम करती हैं, जिससे पाकिस्तान में उनका चाहने वाले भी काफी लोग हैं. अकरम की पहली पत्नी हुमा का निधन 2009 में गंभीर बीमारी के चलते हो गया था. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट और 356 वनडे मुकाबले खेले हैं. वसीम के नाम टेस्ट में 414 और वनडे में 502 विकेट हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement