Shoaib Malik and Sania Mirza: सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक के सामने नई मुश्किल... मैच फिक्सिंग को लेकर हो सकती है जांच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक अब नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं. यह विवाद मैच फिक्सिंग को लेकर है. दरअसल, शोएब मलिक इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) खेल रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने मैदान में कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर शोएब मलिक जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

Advertisement
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक.

aajtak.in

  • ढाका,
  • 23 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

Shoaib Malik and Sania Mirza: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इस समय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में शोएब और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का तलाक हो चुका है. इस खबर के बाद से ही शोएब और सानिया ट्रेंड में बने हुए हैं. मगर शोएब अब नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं.

यह विवाद मैच फिक्सिंग को लेकर है. दरअसल, शोएब मलिक इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) खेल रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने मैदान में कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर शोएब मलिक जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

Advertisement

शोएब मलिक ने पावरप्ले में की गेंदबाजी

अब फैन्स ने मैच फिक्सिंग को लेकर स्पिन ऑलराउंडर शोएब मलिक के खिलाफ जांच की भी मांग कर दी है. दरअसल, BPL में मलिक फॉर्च्यून बरिशल (Fortune Barishal) टीम से खेलते हैं, जिसकी कप्तानी तमिम इकबाल के हाथों में है.

क्ल‍िक करें: सान‍िया ने इस ख‍िलाड़ी के लिए शेयर की द‍िल वाली इमोजी, द‍िखा बिंदास अंदाज

    बरिशल ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 187 रन बनाए थे. इस दौरान मुश्फिकुर रहीम ने 68 रनों की पारी खेली. जब खुलना टाइगर्स टारगेट चेज करने उतरी, तो कप्तान तमिम ने पावरप्ले में ही शोएब मलिक से गेंदबाजी करवाई. इस दौरान मलिक काफी महंगे साबित हुए.

    एक ओवर में 3 नोबॉल कर लुटाए 18 रन

    41 साल के शोएब मलिक ने पारी का चौथा ओवर किया, जिसमें उन्होंने 3 नोबॉल फेंकी. ओवर की आखिरी गेंद पर मलिक ने लगातार 2 नोबॉल फेंकी. दूसरी बार में नोबॉल पर चौका भी लगा. जबकि आखिर में फ्रीहिट पर छक्का लगा. इस तरह मलिक ने मैच में सिर्फ एक ओवर किया, जिसमें 18 रन लुटा दिए. 

    Advertisement

    मलिक ने अपने ओवर की शुरुआती 5 बॉल पर सिर्फ 6 ही रन दिए थे. मगर उन्होंने आखिरी बॉल पर लगातार दो नोबॉल करते हुए एक चौका और एक छक्का खाया. इस तरह आखिरी बॉल पर मलिक ने 12 रन लुटा दिए. इसको लेकर वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. फैन्स मैच फिक्सिंग को लेकर जांच की मांग कर रहे हैं. आखिर में खुलना टाइगर्स ने 18 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया.

    इस तरह मैच में जीती टाइगर्स टीम

    मैच में इविन लुईस ने 5 छक्के जड़ते हुए 22 गेंदों पर 53 रन बनाए. जबकि अफीफ हुसैन ने 36 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 10 गेंदों पर 25 रन जड़े. हालांकि टाइगर्स के लिए अनामुल हक 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 63 रन बनाकर नाबाद रहे. इस बल्लेबाज ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए.

    ---- समाप्त ----

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement