West Indies vs New Zealand: रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 रनों से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 291 रन बनाए. दबाव में  वेस्टइंडीज की टीम 49 ओवरों में 286 रनों पर ऑल आउट हो गई.

Advertisement
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया (फोटो- @ICC) न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराया (फोटो- @ICC)

सना जैदी

  • मैनचेस्टर,
  • 23 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

आईसीसी वर्ल्ड कप के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान केन विलियमसन की शतकीय पारी की मदद से वेस्टइंडीज की टीम को 5 रनों से हरा दिया.

न्यूजीलैंड ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर शनिवार को खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के 29वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 291 रन बनाए. इसके बाद 292 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 10 विकेट खोकर 286 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की टीम 49 ओवरों में 286 रन पर ऑल आउट हो गई.

Advertisement

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने शतक जड़ा तो वहीं क्रिस गेल ने 87 रन बनाए. ब्रैथवेट के शतक के वाबजूद भी वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करने में सफल नहीं हुई. वहीं जीत के साथ न्यूजीलैंड अंकतालिका में टॉप पर काबिज है.

वेस्टइंडीज की ओर से शेल्डन कॉटरेल ने 4 विकेट और ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट ने 2 विकेट झटके. जबकि न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट और ट्रेंट बोल्ट-लौकी फर्गुसन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन मैन ऑफ द मैच बने.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement