एक ओवर में बरसे ताबड़तोड़ 43 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कैसे

न्यूजीलैंड के सेडॉन पार्क में बुधवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया, एक ओवर में इतने रन बन गए, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Advertisement
एक ओवर में रनों की बरसात (ट्विटर) एक ओवर में रनों की बरसात (ट्विटर)

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST

न्यूजीलैंड स्थित हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में बुधवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. यहां 'द फोर्ड ट्रॉफी' के तहत खेले गए 50 ओवर के मैच में एक ओवर में इतने रन बन गए कि लिस्ट-ए क्रिकेट में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज हो गया है.

दरअसल, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हुए जो कार्टर (नाबाद 102 रन) और ब्रेट हैंपटन (95 रन) की जोड़ी ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज विलेम लुडिक के एक ओवर में 43 (4, 6+nb, 6+nb, 6, 1, 6, 6, 6) रन ठोक डाले. प्रिटोरिया (साउथ अफ्रीका) में पैदा हुआ 21 साल का यह बॉलर अपने इस ओवर को कभी याद करना नहीं चाहेगा.

Advertisement

इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनने का रिकॉर्ड एल्टन चिगुंबुरा के नाम था, जिन्होंने 2013 में ढाका प्रीमियर डिविजन मुकाबले में शेख जमाल क्लब की ओर से खेलते हुए आबाहनी लिमिटेड के खिलाफ अलाउद्दीन बाबू के एक ओवर में 39 (nb5, w1, 6, 4, 6, 4, 6, w1, 6) रन बना डाले थे.

लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन

43 रन: जो कार्टर/ब्रेट हैंपटन (विलेम लुडिक का ओवर), हेमिल्टन, 2018/19 (मैच- नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स vs सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स)

39 रन: एल्टन चिगुंबुरा (अलाउद्दीन बाबू का ओवर-  nb5w164646w16), ढाका, 2013/14 (मैच- शेख जमाल vs आबाहनी लिमिटेड)

37 रन: जेपी डुमिनी (एडी ली का ओवर- 666625nb6), केपटाउन, 2017/18 (मैच- केपटाउन vs नाइट्स)

36 रन: हर्शल गिब्स (डीएलएस वैन बंज का ओवर- x6), सेंट किट्स, 2006/07 (मैच- साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड्स)

Advertisement

लिस्ट-ए क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल के अलावा विभिन्न घरेलू मुकाबले शामिल होते हैं. वैसे अंतरराष्ट्रीय मैच भी लिस्ट-ए के अंतर्गत आते हैं, जिनमें खेल रही टीमों को वनडे इंटरनेशनल का दर्जा प्राप्त नहीं है. लिस्ट-ए के तहत 40 से 60 ओवर तक की एक पारी होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement