IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा जोर का झटका... इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में मेंटर के तौर पर केविन पीटरसन पिछले सीजन शामिल हुए थे. पीटरसन ने टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया और उन्हें खेल की बारीकियां सिखाईं. अब पीटरसन ने टीम का साथ छोड़ दिया है.

Advertisement
केविन पीटरसन ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की मेंटरशिप (Photo: Getty) केविन पीटरसन ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की मेंटरशिप (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है. आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी जोर-शोर से तैयार कर रही है. शुरुआती सीजन से ही आईपीएल में भाग ले रही दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक टाइटल नहीं जीता है, लेकिन इस बार वो इस सूखे को खत्म करना चाहेगी.

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के मेंटर केविन पीटरसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पीटरसन ने पिछले साल ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ मेंटर के तौर पर जुड़कर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया था. खासकर युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने पीटरसन की काफी तारीफ की थी और उनके मार्गदर्शन को अपने खेल के लिए बेहद अहम बताया था.

Advertisement

हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. केविल पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि वह इस भूमिका के लिए जरूरी समय नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर पद से हटने का फैसला किया है. पीटरसन ने यह भी साफ किया कि वह आगामी सीजन के दौरान कमेंटेटर के रूप में जरूर नजर आएंगे.

केविन पीटरसन ने लिखा, 'मैं आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर नहीं बन सकता. इस काम के लिए जितना समय चाहिए, उसके लिए मैं प्रतिबद्ध नहीं हो सकता. सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं. हालांकि कमेंट्री बॉक्स में मैं वापस दिखूंगा. आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी से जल्द मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता.'

पिछले आईपीएल सीजन में केविन पीटरसन को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था. आईपीएल के बीच ही वह एक हफ्ते की छुट्टी पर मालदीव चले गए थे. जब वह वापस लौटे तो केएल राहुल ने मजाकिया अंदाज में उनसे इस छुट्टी को लेकर चुटकी भी ली थी. माना जा रहा है कि पीटरसन आईपीएल 2026 के दौरान भी कुछ समय का ब्रेक चाहते थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स इसके लिए तैयार नहीं थी. इसी वजह से उन्होंने मेंटर पद छोड़ने का फैसला किया।.

Advertisement

अब सवाल यह भी है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स नया मेंटर नियुक्त करेगी या नहीं. फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास भी कोई मेंटर नहीं है. गौतम गंभीर और जहीर खान लखनऊ की टीम में इस भूमिका में रह चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के पास ज्यादा समय भी नहीं है क्योंकि टीम अपने अभियान की शुरुआत 1 मार्च से करने जा रही है. खैर जो भी हो, आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स बिना मेंटर के रह गई है, जिससे टीम मैनेजमेंट को नए विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement