IND vs SA: बुमराह ने बताया गेंदबाजी का सीक्रेट, बोले- इस वजह से सफल हुए सभी गेंदबाज

बुमराह ने इस मैच में भारत को शुरुआती सफलता दिलाई और साउथ अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला तथा क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजा.

Advertisement
टीम इंडिया (PHOTO- ICC) टीम इंडिया (PHOTO- ICC)

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

भारतीय गेंदबाजी आक्रमण से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी उसने आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में बुधवार को बिल्कुल उसी तरह का प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रनों पर रोक दिया.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धारदार गेंदबाजी का राज खोल दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के अपने पहले मैच में बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उस जगह गेंद डालने की कोशिश कर रहे थे जहां वे टेस्ट मैचों में डालते हैं.

Advertisement

बुमराह ने इस मैच में भारत को शुरुआती सफलता दिलाई और साउथ अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला तथा क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजा. उनके बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रनों से आगे नहीं जाने दिया.

बुमराह ने पहली पारी खत्म होने के बाद कहा, 'हम नई गेंद से मुश्किल लैंग्थ पर गेंदबाजी करना चाहते थे. जिस तरह टेस्ट मैच में करते हैं. शुरुआत में विकेट मिलना हमेशा से अच्छा होता है और हम इससे काफी खुश हैं.'

उन्होंने कहा, 'जब सीम मूवमेंट मिलता है तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है. अच्छी जगह गेंदें डालें और बल्लेबाजों की गलती का इंतजार करें.'

बता दें कि इस मैच में चहल और उनके जोड़ीदार चाइनामैन कुलदीप यादव ने वही किया जो वह करते आ रहे थे. मध्य के ओवरों में इन दोनों ने दक्षिण अफ्रीका को रन के लिए तरसाया और दबाव बना विकेट निकाले.

Advertisement

चहल ने चार विकेट अपने नाम किए, कुलदीप को हालांकि एक ही विकेट मिला. दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इस मैच में भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement