India vs Australia, 2nd Women T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 फरवरी (गुरुवार) को कैनबरा के मनुका ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारत को 19 रनों से हार झेलनी पड़ी. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 9 विकेट पर 144 रन ही बना सका. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा.