Ind vs Aus 4th Test: हार के बाद बैकफुट पर आई टीम इंडिया, ऐसी रह सकती है अहमदाबाद की पिच

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले तीन टेस्ट मैच के जल्द खत्म होने के बाद पिच को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. अब अहमदाबाद टेस्ट की पिच को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद टेस्ट मैच के लिए पिच सामान्य रह सकता है

Advertisement
Team India Team India

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 9 मार्च से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भारतीय टीम के लिए मुकाबला काफी अहम है. 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज में पिच को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. तीनों ही मैचों का रिजल्ट तीन दिन में ही समाप्त हो गया था. इंदौर की पिच को तो आईसीसी ने भी खराब दर्जे का बताते हुए उसे तीन डिमेरिट प्वाइंट दे दिए थे. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अहमदाबाद टेस्ट में किस तरह की पिच रहती है.

Advertisement

क्लिक करें- अहमदाबाद टेस्ट में फिर बढ़ेगी टीम इंडिया की मुश्किल, ऑस्ट्रेलिया चलेगा इंदौर वाला ‘दांव’?

ऐसी रहेगी चौथे टेस्ट के लिए पिच

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद टेस्ट मैच के लिए पिच सामान्य रह सकता है. यानी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के लिए यह पिच अनुकूल होगा. गुजरात क्रिकेट संघ एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, हमें भारतीय टीम प्रबंधन से कोई निर्देश नहीं मिला है और हमारे स्थानीय क्यूरेटर सामान्य ट्रैक तैयार कर रहे हैं, जैसा कि हमने पूरे सत्र में किया है.'

सूत्र ने कहा, 'वास्तव में यहां जनवरी में हुए आखिरी रणजी मुकाबले में रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 500 प्लस का स्कोर बनाया और गुजरात ने भी पारी की हार के बावजूद दोनों पारियों में 200 प्लस का स्कोर किया. यह इस बार बहुत अलग नहीं होगा.' यानी अहमदाबाद में बल्लेबाजी उतनी मुश्किल नहीं होगी.

Advertisement

हार के चलते बदला टीम इंडिया का प्लान

रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले अहमदाबाद टेस्ट में ग्रीन टॉप विकेट बनाने के संकेत दिए थे, ताकि WTC फाइनल की तैयारी हो सके. लेकिन अब इंदौर में हार के बाद ऐसा होता दिख नहीं रहा है. रोहित ने कहा था, 'निश्चित रूप से इसकी संभावना है. हमें खिलाड़ियों को भी इसके लिए तैयार करने की जरूरत है. शार्दुल ठाकुर काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह हमारे गेम प्लान में आते हैं. अगर हम तीसरे टेस्ट में अच्छा करते हैं तो हम निश्चित तौर पर अहमदाबाद में कुछ अलग करने के बारे में सोचेंगे.'

टीम इंडिया ने पहले दो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया था. लेकिन इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय टीम नाथन लायन और मैट कुह्नमैन के बिछाए हुए जाल में फंस गई. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने स्पिन का ऐसा जाल बुना कि दोनों पारियों को मिलाकर टीम इंडिया 300 रन भी नहीं पाई थी.

भारत के लिए जीत काफी जरूरी

भारतीय टीम के लिए अहमदाबाद टेस्ट में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा. यदि वह  वह हमदाबाद में जीत हासिल कर लेती है तो वह WTC फाइनल में पहुंच जाएगी. ड्रॉ या ऑस्ट्रेलियाई टीम के जीत हासिल करने की स्थिति में भारत केे लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी. ऐसे में भारत को यह प्रार्थना करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ कम से कम एक मैच को ड्रॉ या जीत हासिल कर ले.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement