सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली Indies Legends ने 7 विकेट से जीत दर्ज की है. रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित इस मैच में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने नाबाद 74 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय खेमे ने 10 बॉल शेष रहते West Indies Legends की ओर से दिए गए 151 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपना आखिरी मैच खेला था. शनिवार को तेंदुलकर एक बार फिर से इसी मैदान पर खेल रहे थे. वहीं वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 2007 में वनडे मैच से संन्यास ले लिया था. ऐसे में दोनों बल्लेबाजों को एक बार फिर से मैदान पर देखना सपना साकार होने जैसा था.
रोड सेफ्टी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शनिवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर 20 ओवरों का एक मैच खेला गया. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सचिन ने टॉस जीतकर ब्रायन लारा की टीम को पहले बल्लेबाजीन का न्योता दिया. वेस्ट इंडीज की ओर से डैरेन गंगा और शिवनारायण चंद्रपाल ने पारी की शुरुआत की, हालांकि वेस्टइंडीज की टीम ने पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 19वें ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया.
पढ़ें हर ओवर का अपडेट
# सहवाग ने लगातार दो चौके मारकर सचिन की टीम को सात रनों से जिता दिया.
# भारत को जीत के लिए चाहिए मात्र पांच रन, क्रीज पर युवराज-सहवाग
# 18वें ओवर की पहली ही गेद पर युवराज ने जड़ा गगनचुंबी छक्का.अगली गेंद पर चौका.
# 17 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर- 129/3
सहवाग- 62
युवराज- 1
भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में चाहिए 22 रन
# कार्ल हूपर को लगातार दो गेंदों में दो सफलता. पहले मोहम्मद कैफ को कैट आउट कराया, फिर गोनी को क्लीन बोल्ड किया
# 16 ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 126/1
सहवाग- 61
कैफ- 14
भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में चाहिए 25 रन
# 15 ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 113/1
सहवाग- 50
कैफ- 14
भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में चाहिए 38 रन
# सहवाग ने 47 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया.
# 14 ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 104/1
सहवाग- 43
कैफ- 12
भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में चाहिए 47 रन
# 13 ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 97/1
सहवाग- 38
कैफ- 10
भारत को जीत के लिए 42 गेंदों में चाहिए 54 रन
# 12 ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 94/1
सहवाग- 38
कैफ- 10
# 11 ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 84/1
सहवाग- 34 रन
कैफ- 1
# बेन की बॉल पर सचिन तेंदुलकर 36 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए.
# दस ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 83
सचिन- 36 रन 28 गेंद
सहवाग- 34 रन 33गेंद
# नौ ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 75
सचिन- 30 रन
सहवाग- 33 रन
# आठ ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 69
सचिन- 29 रन
सहवाग- 26 रन
# सात ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 65
सचिन- 29 रन 20 गेंद
सहवाग- 26 रन 22 गेंद
# छह ओवर की समाप्ति पर भारत लीजेंड का स्कोर- 59
सचिन- 24 रन 16 गेंद
सहवाग- 26 रन 20 गेंद
# पांच ओवर के बाद भारत लीजेंड का स्कोर 47 रनों पर पहुंच चुका है. सहवाग ने 16 गेंदों पर 14 रन बनाए हैं. जबकि तेंदुलकर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 24 रन बनाए हैं.
# सचिन तेंदुलकर 11 रन के स्कोर पर कार्ल हूपर के हाथों कैच होने से बचे.
# भारत की तरफ से वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी की शुरुआत की है. वीरेंद्र सहवाग ने एक बार फिर से विस्फोटक बल्लेबाजी का मुजायरा किया है. उन्होंने 10 गेंदों में दो चौके की मदद से 12 रन बनाए हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर ने तीन गेंदो का सामना करते हुए दो रन बनाए हैं.
# स्टइंडीज की टीम ने पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए हैं. अब भारत को मैच जीतने के लिए 151 रनों की दरकार है.
# सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है एक अच्छे कारण की वजह से फिर से 22 यार्ड के मैदान में.
भारत की टीम- वीरेंदर सहवाग, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), मोहम्मद कैफ, समीर दीघे (विकेटकीपर), युवराज सिंह, इरफान पठान, जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, साईराज बहुतुले, मनप्रीत गोनी
और पढ़ें- फाइनल से पहले सचिन का महिला टीम को मैसेज- ऐसे जीत सकती हैं वर्ल्ड कप
वेस्टइंडीज की टीम- ब्रायन लारा (कप्तान), शिवनारायण चंद्रपाल, रिकॉर्डो पावेल, डैरेन गंगा, रिडले जैकब्स (विकेटकीपर), कार्ल हूपर, डैंजा हयात, पेड्रो कॉलिंस, सुलेमान बेन, दीनानाथ रामनारायण, टीनो बेस्ट
aajtak.in