IND vs AUS T20: मैथ्यू वेड अब इतने कॉन्फिडेंट... बोले- भारत में आप यॉर्कर पर भी रन बना सकते हो

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गंवाना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कमाल की पारी खेली ओर बड़े लक्ष्य को पीछा करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. इस नाबाद पारी की बदौलत उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है.

Advertisement
Matthew Wade and Pat Cummins (Getty) Matthew Wade and Pat Cummins (Getty)

aajtak.in

  • मोहाली,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. 34 साल के मैथ्यू वेड का मानना है कि भारतीय परिस्थितियों में बल्लेबाज अच्छी गेंदों पर भी बाउंड्री लगा सकते हैं.

सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन की 30 गेंदों में 61 रनों की पारी के बाद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज वेड ने 21 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली. जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार रात आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

Advertisement

अनुभव ने उन्हें काफी समझदार बना दिया है ...

अंतिम चार ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 55 रनों की जरूरत थी, लेकिन वेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की.फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए वेड ने कहा कि अनुभव ने उन्हें काफी समझदार बना दिया है और वह अब आक्रामक शॉट खेलने में जल्दबाजी नहीं करते.

वेड ने कहा कि विकेट को देखते हुए उन्हें जीत का भरोसा था. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से हमने खेल दिखाया और शुरुआत में तेजी से रन बनाए उसने अंत में हमें मैच जीतने के लिए हर मौका दिया. सभी खिलाड़ी जो क्रीज पर उतरे उनका इरादा वास्तव में अच्छा था, यहां तक कि (जोश) इंग्लिस की पारी छोटी थी, लेकिन उसने पारी की लय बनाए रखी.’

Advertisement

यॉर्कर पर बाउंड्री लगाने में सफल रहे मैथ्यू वेड

वेड ने मैच के बाद कहा, ‘रन रेट आपके खेलने के तरीके को निर्धारित करता है. भारत में जैसे मैदानों में हम खेलते हैं... आप गेंद को जमीन पर खेलकर भी बाउंड्री लगा सकते हैं, जो गेंदबाजों पर बहुत दबाव डालता है.’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे कुछ यॉर्कर फेंकी और मैं उन पर बाउंड्री लगाने में सफल रहा. यह आपको क्रीज पर शांत रखता है.’

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘यह एक अच्छा विकेट था और थोड़ी ओस थी. आउटफील्ड भी अच्छी थी. बड़े स्कोर का पीछा करने का तरीका खोजने के लिए हमारी बल्लेबाजी में बहुत गहराई है.’

ग्रीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार पारी का आगाज किया और मैच विजयी पारी खेली जिसके लिए वेड ने इस ऑलराउंडर की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं उसे खेलते हुए देखता हूं वह हर बार मुझे प्रभावित करता है. उसे कुछ साल पहले पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में देखा था. वह एक गेंदबाज था, जिसने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी. वह अब जहां है उसे वहां देखकर यह काफी उल्लेखनीय लगता है. कोच और कप्तान को लगता है कि टी20 क्रिकेट में पैर जमाने के लिए यह उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है.’

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement