Ravi Shastri को मिली नई जिम्मेदारी, इस लीग का बनाया गया कमिश्नर

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय अभियान की समाप्ति के साथ ही बतौर कोच रवि शास्त्री की विदाई हो गई थी. रवि शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर लगातार दो बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया.

Advertisement
Ravi Shastri (getty) Ravi Shastri (getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST
  • रवि शास्त्री को LLC का कमिश्नर नियुक्त किया गया 
  • अगले साल आयोजित होगा इस लीग का पहला सीजन

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को अगले साल अगले साल शुरू होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. एलएलसी का पहला सत्र अगले साल जनवरी 2022 में खाड़ी के किसी देश में आयोजित होने वाला है. इस लीग में क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं.

इस लीग के आयोजकों की ओर से जारी विज्ञप्ति में शास्त्री ने कहा, 'क्रिकेट से जुड़े रहना बहुत अच्छा लगता है, खासकर खेल के उन दिग्गजों के साथ जो अपने दौर के चैम्पियन रहे हैं. यह गंभीर क्रिकेट के साथ काफी मजेदार भी होने वाला है. इन दिग्गजों को कुछ भी फिर से साबित नहीं करना है, लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी होगी.'

Advertisement

रवि शास्त्री ने बताया, 'मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इसके साथ कैसे न्याय करते है. मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं. यह एक अनूठी पहल है और हमें इसका भविष्य काफी उज्ज्वल दिख रहा है.'

लीग के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, 'वह (शास्त्री) भारतीय और विश्व क्रिकेट के सच्चे लीजेंड रहे हैं, जिन्होंने सालों से भारत का गौरव बढ़ाया है. हमारे क्रिकेट मामलों का नेतृत्व करने और लीग को सही दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए शायद हमारे पास उनसे बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता था. हम आने वाले रोमांचक दिनों की आशा करते हैं.'

लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर होंगे, जिसमें वे भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारतीय टीम के पूर्व फिजियोथेरेपिस्ट एंड्रयू लीपस इससे निदेशक (खेल विज्ञान) के तौर पर जुड़े हैं. वह लीग के जुड़े खिलाड़ियों की फिटनेस का ख्याल रखेंगे.

Advertisement

... शानदार रहा शास्त्री का कार्यकाल

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय अभियान की समाप्ति के साथ ही बतौर कोच रवि शास्त्री की विदाई हो गई थी. रवि शास्त्री के कार्यकाल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर लगातार दो बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया. इसके अलावा उनकी कोचिंग में टीम इंडिया इंडिया ने कई यादगार सफलताएं हासिल कीं. हालांकि शास्त्री के कोच रहते टीम इंडिया एक बार भी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर पाई, जिसे लेकर काफी सवाल उठाए गए थे. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement