Women's IPL: महिला IPL पर फिर शुरू हुई बहस, माइकल वॉन ने BCCI से कही ये बात

भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से IPL की तर्ज पर महिला क्रिकेट में भी एक बड़े टूर्नामेंट की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इससे पहले कई महिला क्रिकेटरों ने भी इस लीग की मांग सामने रखी थी.

Advertisement
Michael Vaughan (Getty) Michael Vaughan (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST
  • माइकल वॉन ने भी रखी महिला IPL की मांग
  • गांगुली ने कहा- महिला क्रिकेटरों की संख्या बढ़ानी होगी

भारतीय क्रिकेट में महिला IPL को लेकर लंबे अरसे से बहस चल रही है. बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए इस बहस को फिर जिंदा कर दिया है. गांगुली ने कहा कि बोर्ड महिला IPL पर विचार कर रहा है, लेकिन इसके लिए महिला खिलाड़ियों की संख्या को बढ़ाना पड़ेगा. इस बयान पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने भी अपना मत रखा है.

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्विटर के जरिए लिखा कि अभी महिला IPL ही प्राथमिकता होनी चाहिए. माइकल वॉन ने सौरव गांगुली को टैग करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, 'महिला IPL इस वक्त आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. आइए इसे आगे करें.' इससे पहले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि इस साल एक बार फिर महिला टी-20 चैलेंज कप की वापसी होगी. 

उन्होंने कहा, 'हम जरूर महिला IPL होस्ट करना चाहेंगे, भविष्य में हम एक बड़ी लीग भी होस्ट करेंगे, हम इसे तब होस्ट करने में ज्यादा सक्षम होंगे, जब महिला क्रिकेटरों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. अभी इस साल IPL प्लेऑफ के दौरान महिला टी-20 चैलेंज कप का आयोजन जरूर होगा.'  

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) हर साल महिला बिग बैश लीग का आयोजन करता है, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ECB) ने भी अपने नए प्रारूप में महिला क्रिकेट को शामिल किया है. कई क्रिकेट फैंस ने BCCI द्वारा महिला क्रिकेट की तरफ बेरुखी की आलोचना भी की है. इससे पहले कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी महिला IPL लीग की मांग सामने रखी है. भारतीय महिला टीम साल 2017 में विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, ऐसे में खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव के लिए इस तरह के एक बड़े टूर्नामेंट की भारत में सख्त जरूरत है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement