आईपीएल-2022 के लिए 30 नवंबर को जारी हुई रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कुछ चौंकाने वाले फैसले किए थे. जिसमें से एक था सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में न रखना. वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अब कहा है कि वो आने वाले मेगा ऑक्शन में उतरेंगे.
38 साल के ब्रावो पिछले 10 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे. ड्वेन ब्रावो ने मीडिया के सामने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की.
ड्वेन ब्रावो ने अपने करियर को संवारने का श्रेय चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को दिया है. ब्रावो ने धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, 'सभी को पता है कि मैं और धोनी एक-दूसरे को भाई बुलाते हैं, हमारे रिश्ते काफी मजबूत हैं. हमने मिलकर काफी मेहनत से चेन्नई को इंडियान प्रीमियर लीग की सबसे मजबूत टीम बनाई है.'
ब्रावो चेन्नी सुपर किंग्स के साथ साल 2011 में जुड़े थे और तब से ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा भी रहे हैं.
ब्रावो अपना एक नया वेंचर भी लॉन्च कर रहे हैं. ब्रावो ने कहा कि भारत ने उन्हें एक अलग ब्रांड बनाया है. ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप से अपने इंटरनेशनल करियर का अंत किया था.
ब्रावो ने टी20 विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान किया था. ब्रावो हाल ही में Abu Dhabi टी-10 लीग में खेलते हुए नजर आए थे. चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी और मोईन अली को IPL के अगले सीजन के लिए रिटेन किया है.
aajtak.in