पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने श्रीलंका में होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा और लाहौर में शनिवार से शुरू होने वाले अभ्यास शिविर पर रोक लगा दी है.
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्तारूढ़ होने के बाद अफगानिस्तान पिछले दो दशक में सबसे बदतर संकट से गुजर रहा है. पीसीबी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सीरीज की पुष्टि मिलने का इंतजार कर रहा है.
सीरीज तीन सितंबर से श्रीलंका में खेली जानी है. एसीबी की ओर से श्रीलंका बोर्ड सीरीज की मेजबानी कर रहा है. अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी पुष्टि नहीं की है कि उनके खिलाड़ी काबुल से कोलंबो कब रवाना होंगे.
उन्होंने कहा, ‘पूरी सीरीज की यात्रा योजना और कार्यक्रम मिलने पर ही शिविर लगाया जाएगा और टीम का ऐलान होगा.’ एसीबी इस बारे में तालिबान और काबुल हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कर रही अमेरिकी सेना से बात कर रहा है.
aajtak.in