गुजरात के मोरबी शहर में मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली. शनाला रोड पर कार से ओवरटेक करने के लिए हॉर्न बजाने पर दो नाबालिगों ने युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोरबी निवासी जतिन आडेसरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जतिन राजकोट से मोरबी अपनी कार से लौट रहा था.